महेश साहू  
अमरावती

Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे

City Bus Service Extension: अमरावती में सिटी बस सेवा बंद होने की आशंकाओं के बीच मनपा ने बड़ा फैसला लिया है। आचार संहिता खत्म होने तक वर्तमान व्यवस्था के तहत बस सेवा नियमित जारी रहेगी।

केतकी मोडक

Amravati City Bus Service Contract Extension: अमरावती शहर के लगभग बारह हजार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने वाली मनपा की शहर बस सेवा का ठेका सोमवार की रात 10.45 बजे खत्म होनेवाला था। ऐसे में सिटी बस सेवा बंद होगी क्या, ऐसा सवाल नागरिकों के मन था। लेकिन सोमवार को उक्त विषय पर हुई बैठक में महापौर श्रीचंद तेजवानी ने वर्तमान में आचार संहिता लागू होने के कारण सिटी बस के नए अनुबंध (करार) के संदर्भ में तत्काल प्रक्रिया पूरी करना और निर्णय लेना संभव नहीं है।

इसलिए जब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वर्तमान व्यवस्था के तहत ही सिटी बस सेवा को जारी रखने के निर्देश दिए। अमरावती शहर की सिटी बस सेवा के ठेकेदार का अनुबंध (करार) समाप्त होने की पृष्ठभूमि पर सोमवार को मनपा के महापौर श्रीचंद तेजवानी की अध्यक्षता में स्व। सुदामकाका देशमुख सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उपमहापौर सचिन भेंडे, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, सदन के नेता चेतन गावंडे, विपक्ष के नेता विलास इंगोले, दल नेता शेख हमीद शेख वाहेद, पार्षद एड।

प्रशांत देशपांडे और सिटी बस सेवा के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शहर बस सेवा की वर्तमान अनुबंध अवधि समाप्त होने के कारण आगे की कार्रवाई किस तरह की जाए, इस पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान यह विचार व्यक्त किया गया कि शहर के हजारों नागरिक रोजाना सिटी बस सेवा का उपयोग करते हैं, इसलिए इस सेवा का निरंतर जारी रहना अत्यंत आवश्यक है।

नवंबर में शुरू होगी सेवा

साहू टूर्स एंड ट्रैवल्स के साथ हुए करार की समयावधि मई 2026 में खत्म होगी, वहीं मनपा द्वारा ई बस सेवा नवंबर से शुरु करने का मानस है। इसलिए बीच के कालावधि यानि जून 2026 से अक्टूबर 2026 इन पांच माह में बस सेवा शुरु रहने के लिए साहू टूर्स एंड ट्रैवल्स के साथ बैठक ली गई थी। जिस पर ठेकेदार महेश साहू ने शहर बस सेवा नियमित शुरु रहने को लेकर सहमति दर्शाई है, ऐसा मनपा प्रशासन द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया है।

चुनाव प्रक्रिया के बाद होंगी टेंडर प्रक्रिया

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में आचार संहिता लागू होने के कारण सिटी बस के नए अनुबंध (करार) के संदर्भ में तत्काल प्रक्रिया पूरी करना और निर्णय लेना संभव नहीं है। इसलिए, अब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वर्तमान व्यवस्था के तहत ही सिटी बस सेवा को जारी रखने के निर्देश दिए गए, महापौर श्रीचंद तेजवानी ने नागरिकों को किसी भी तरह की असुविचा नहीं होनी चाहिए, बसों की नियमितता, समय-सारणी (टाइम टेबल) और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई बाधा उत्पन्न न होने के निर्देश दिए।

मनपा देगी रॉयल्टी में छूट व रखरखाव में मदद

मनपा बस सेवा में हर महीने ही रहे नुकसान को देखते हुए मनपा ने रॉयल्टी में छूट तथा बस के रखरखाव में मदद करने का वादा किया है। इसके अलावा शहरवासियों को आनेवाली दिक्कतों तथा मुसीबत से बचाने के लिए मनपा प्रशासन के अनुरोध पर बस सेवा जारी रखने पर विचार किया गया है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव