-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- A High Level Review Meeting Was Held Under The Chairmanship Of Mla Ravi Rana
विधायक रवि राणा हुए नाराज़, विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक में गूंजे गंभीर मुद्दे
- Written By: अपूर्वा नायक
हाल ही में ग्रामीण विकास, पंचायत राज, ऊर्जा एवं श्रम विभागों के लंबित आश्वासनों के संबंध में विधानसभा समिति के विधायक रवि राणा की अध्यक्षता में एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की गई है।

(प्रतीकात्म्क तस्वीर)
Amravati News In Hindi: ग्रामीण विकास, पंचायत राज, उद्योग, ऊर्जा एवं श्रम विभागों के लंबित आश्वासनों के संबंध में विधानसभा आश्वासन समिति के सभापति विधायक रवि राणा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न लंबित मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें संत गाडगे बाबा समाधि के विकास कार्यों, बिना निविदा प्रक्रिया के कृषि उपकरणों की खरीदी, सिलाई मशीन, कृषि पंपों की खरीदी, भूषण स्टील कंपनी द्वारा खनन में विस्फोट, जिससे 148 लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए, की गंभीरता से जांच की जाएगी।
ऊर्जा विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली का बिल अधिक आ रहा है। पुराने मीटरों के अनुसार ही बिल लिया जाए।उद्योग विभाग के माध्यम से जहां परियोजनाएं बनाई जा रही हैं, वहां भूमिधारकों को नौकरी दी जा रही क्या। इसे नीति समिति के समक्ष रखा जाना चाहिए। बैठक में ऐसे विभिन्न मामलों की जांच के आदेश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में 4.39 लाख उपभोक्ता पात्र, रूफटॉप सोलर योजना का उठाएं लाभ
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
Amravati News: अमरावती के येरला गांव में 25 साल बाद मिला भूखंड मालिकाना हक, लाभार्थियों को बांटे गए पट्टे
Amravati News: धामणगांव में ईमानदारी की मिसाल, 8 साल बाद खेत से मिली एक तोले की सोने की अंगूठी
समिति को प्रस्तुत की जाए
बैठक में अध्यक्ष ने संत गाडगे बाबा स्मारक समाधि क्षेत्र में विकास कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी के माध्यम से तृतीय पक्ष ऑडिट कराने के स्पष्ट आदेश दिए। यह भी निर्देश दिया गया कि रिपोर्ट समिति को प्रस्तुत की जाए और मामले को साक्ष्य के रूप में रखा जाए।
इसके अलावा सभा में अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर जांच के आदेश दिए गए। जिसमें सिलाई मशीनों और कृषि पंपों की खरीद में हुए लेन-देन की जाँच की जाएगी और संबंधित खर्चों की पारदर्शिता पर संदेह व्यक्त किया गया।
बिना निविदा प्रक्रिया के कृषि उपकरणों की खरीद के मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच के आदेश दिए गए। भूषण स्टील कंपनी के खनन के दौरान ब्लास्टिंग से 148 घरों को हुए नुकसान के मामले की जांच करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक सर्वश्री राजेश पवार, सचिन कल्याण शेट्टी, अमित जनक, विक्रम सातपुते, अमोल पाटिल उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें :- शिक्षक महासंघ की पहल हुई सफल, वेतन उन्नति के लिए ज़रूरी प्रमाणपत्र अब तुरंत मिलेगा
विधानसभा सचिव जितेंद्र भोले के साथ ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव प्रशांत पाटिल, शिरीष कुमार, सुभाष इंगले, रवि लिंगवाड़, संसदीय कार्य विभाग के संयुक्त सचिव अनिल राणे, एमसीए रवींद्र शिंदे, अति एमसीए सत्यजीत बढ़े, परीक्षित यादव, बी एस मोहन, आर एस देवांग, संबंधित वरिष्ठ अधिकारी और जिला परिषद के अधिकारी उपस्थित थे। कमेटी ने जब सभी से रिपोर्ट ली तो उन्होंने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। इस समय सभापति रवि राणा काफी नाराज हो गए।
A high level review meeting was held under the chairmanship of mla ravi rana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AAI Consultant Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 09:27 PMदतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 09:22 PMममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
Jul 24, 2026 | 09:19 PMDMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026 | 09:18 PMAjwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Jul 24, 2026 | 09:16 PMUPSC Recruitment 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 09:16 PMछात्र आंदोलन के बीच मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
Jul 24, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














