Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: अमरावती जिले में 6,662 वोटर बढ़े, 23.99 लाख हुई मतदाताओं संख्या

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 24, 2024 | 01:44 AM

File Photo: PTI

Follow Us
Follow Us:

अमरावती. इस वर्ष जिले में लोकसभा और विधानसभा महत्वपूर्ण चुनाव होने हैं. इस पृष्ठभूमि में मतदाता सूचियों को अद्यतन करने राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं घर-घर सर्वेक्षण अभियान चलाया गया. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में क्रियान्वित अभियानों से अंतिम मतदाता सूची में नये मतदाताओं के प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि होने की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कटियार ने दी. इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अक्टूबर 2023 प्रारूप मतदाता सूची में 54 हजार 19 मतदाताओं के नाम दर्ज किये गये. साथ ही 47 हजार 357 मतदाताओं के नाम हटाए गए. अंतिम मतदाता सूची में 6,662 मतदाताओं की वृद्धि के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 99 हजार 197 हो गई है.

मतदान केन्द्रों पर प्रारूप सूची का प्रकाशित

कटियार ने बताया कि  27 अक्टूबर 2023 को कलेक्टोरेट, निर्वाचक पंजीयन कार्यालयों एवं सभी मतदान केन्द्रों पर प्रारूप सूची का प्रकाशन कर 2024 का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया. कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 23 जनवरी 2024 तक लागू किया गया था. अंतिम सूची के अनुसार 1 हजार 147 पुरुष मतदाता, 5 हजार 511 महिला मतदाता और 4 तृतीय पक्ष मतदाताओं की वृद्धि हुई है. महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, हाउसिंग सोसाइटी के सहयोग के कारण इस वर्ष महिला मतदाता पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है. मतदाता सूची में पुरुष-महिला अनुपात 940 से बढ़कर 943 होने की जानकारी भी कटियार ने दी. 

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन पर जिलाधीकारी कक्ष में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी. इस अवसर पर उपजिला चुनाव अधिकारी शिवाजी शिंदे भी उपस्थित थे. पुनरीक्षण प्रक्रिया में 18 से 19 आयु वर्ग में 13 हजार 266 नये मतदाता तथा 20 से 29 आयु वर्ग में 18 हजार 329 नये मतदाता जुड़े हैं. प्रारूप सूची में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 हजार 452 (0.16 प्रतिशत) थी.

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती को अब तक नहीं मिली एक भी ई-बस, रिपोर्ट में उजागर हुई परिवहन व्यवस्था की हकीकत

अमरावती में लिटिल चैंप्स टेनिस टूर्नामेंट संपन्न, 72 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक! एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, अहमदाबाद और अमरावती के लिए बड़े ऐलान

अमरावती PWD रिश्वतकांड: ठेकेदार से पैसे लेते वीडियो वायरल, मुख्य अभियंता को LCB का नोटिस

जनवरी की अंतिम मतदाता सूची में यह बढ़कर 18 हजार 718 (0.54 प्रतिशत) हो गई है. जबकि ड्राफ्ट सूची में 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 95 हजार 21 (11.40 प्रतिशत) थी. अंतिम सूची में यह बढ़कर 4 लाख 13 हजार 350 (11.93 प्रतिशत) हो गया है. विभिन्न सामाजिक संगठनों और कॉलेजों द्वारा आयोजित मतदाता पंजीकरण शिविरों के कारण इस आयु वर्ग का प्रतिशत बढ़ा है.

6662 voters increased in amravati district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2024 | 11:40 PM

Topics:  

  • Amravati News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.