Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: अमरावती जेल में लगेंगे 204 CCTV कैमरे, सुरक्षा के इतंजाम बढ़ाने के लिए 19 करोड़ की निधि मंजूर

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 09, 2024 | 01:09 AM
Follow Us
Follow Us:

अमरावती. अमरावती के जिला मध्यवर्ती कारागार में विभिन्न कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपये की निधि गृह विभाग ने मंजूर की है. जेल के चारों ओर सुरक्षा दीवार और बाहरी सड़कों के निर्माण के साथ ही पूरे क्षेत्र का विद्युतीकरण किया जाएगा. साथ ही जेल क्षेत्र के चारों ओर 204 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे जिससे अब जेल अधिकारियों और कैदियों की हलचलें कैमरे में कैद होगी.

हो चुकी है अनेक घटनाएं

उल्लेखनीय है कि आए दिन जेल में गेंद की सहायता से गांजा पहुंचाया जाता है. अभी तक चार से पांच मामले सामने आए हैं. इसी तरह करीब एक वर्ष पहले तीन कैदी अमरावती जेल की दीवार फांदकर भाग गए थे. जैसे अनेक मामले जेल की सुरक्षा को लेकर उठ रहे थे. कारागार प्रशासन महानिदेशक अमिताभ गुप्ता ने इस विभाग का कार्यभार संभालने के बाद रिक्त पदों, कैदियों के लिए बुनियादी सुविधाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास के मुद्दों को हल करने को प्राथमिकता दी है.

जेल परिसर में आ रही गांजा से भरी गेंद

अमरावती सेंट्रल जेल के बाहरी इलाके में नागरिक आबादी होने के कारण आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का मुद्दा प्रशासन के सामने आ रहा है. खुलासा हुआ है कि जेल के पीछे रिंग रोड से लगातार गांजे की गेंदे आ रही हैं. वास्तव में यह गांजे से भरे गेंद किसके लिए आती हैं, बंदियों तक कौन पहुंचाता हैं? यह शोध का विषय है. हालांकि, जेल अधीक्षक कीर्ति चिंतामणि द्वारा भेजे गए जेल की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 13,77,80,556 रुपये और बाहरी सड़कों और विद्युतीकरण के लिए 5,46,55,694 रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. साथ ही 7 फरवरी को निधि को मंजूरी प्रदान की गई है. 

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में 283 स्कूल बसों और वैनों की जांच, RTO को मिले कई नियम उल्लंघन

अमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना

अमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश

अमरावती के जवान पराग मोरे ड्यूटी के दौरान हुए शहीद, CM ने जताया शोक

अब जेल के अंदर और बाहर पैनी नजर रखने के लिए 204 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके लिए अलग से राशि मंजूर की गई है. सीसीटीवी कैमरे से अधिकारियों, कर्मचारियों, बंदियों समेत सभी महत्वपूर्ण हलचलों पर नजर रखी जाएंगी. प्रवेश द्वार से लेकर भीतरी क्षेत्र, पीछे की ओर हाईवे, चांदूर रेलवे लाइन, वडाली रोड, मुख्य मार्ग, कॉलोनी क्षेत्र, कृषि क्षेत्र आदि महत्वपूर्ण क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे.

204 cctv cameras will be installed in amravati jail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2024 | 11:20 PM

Topics:  

  • Amravati News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.