- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 1 Person Arrested In Dharani Murder Case 3 Teams Are Searching For Other Accused
धारणी हत्या मामले में एक गिरफ्तार, 3 टीमें अन्य आरोपियों की कर रही तलाश
- Written By: आंचल लोखंडे
Dharani murder case: धारणी के दाना मार्केट में भैंस की खरीद-फरोख्त के के बाद अकोला जिले के हिवरखेड स्थित युवक की हत्या की गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

धारणी हत्या मामले में एक गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati Crime: धारणी के दाना मार्केट में भैंस की खरीद-फरोख्त के के बाद अकोला जिले के हिवरखेड स्थित युवक की हत्या की गई। वहीं इस हमले में दूसरा भाई रूप से घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश तीन टीमों द्वारा की जा रही है।
अकोला जिले के हिवरखेड निवासी अकील बेग (55) ने शिकायत में बताया कि वे अपने दो पुत्रों फाजील बेग (30) और नाजीम बेग (24) के साथ धारणी के दाना मार्केट में भैंसों की खरीद-फरोख्त के लिए आए थे। शाम लगभग 8।30 बजे हिवरखेड के ही कुछ परिचित युवक वहां पहुंचे और पुराने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा शुरू किया। आरोपियों ने धारदार हथियार और लोहे की पाइपों से फाजील और नाजीम पर हमला कर दिया। उसी समय पुलिस वाहन को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
अन्य आरोपियों की तलाश में तीन विशेष टीमें रवाना
घायल दोनों भाइयों को पुलिस की मदद से धारणी उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फाजील बेग को मृत घोषित कर दिया, जबकि नाजीम बेग का उपचार जारी है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। धारणी पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश में तीन विशेष टीमें रवाना की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में ग्राम सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 2 हजार रुपये के साथ दबोचा
अमरावती में तूफ़ान का असर: 5 सबस्टेशन प्रभावित, महावितरण ने घंटों में बहाल की बिजली सप्लाई
अमरावती: किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी का दायरा बढ़ाने की मांग, बच्चू कडू ने दी आंदोलन की चेतावनी
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का अमरावती बस डिपो में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख दो बड़े अधिकारी सस्पेंड
ये भी पढे़: Bhandara: 7 वर्ष से अटका है तुमसर-रामटेक रेलवे लाइन का काम, केंद्रीय मंत्री गडकरी को ज्ञापन सौंपा
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी रईसोद्यीन ईकरामुद्यीन, अवेज खा आयाज खा पठाण, शे.शाहरूख शे.रोशन, शे.फन्ना शे. रोशन, शे. नदीम शे.काजीम, नदीम खा नयामत खा पठाण, अनील मोतिराम कराले, रोहित अनिल कराले, अझहर आजीमोद्यीन, अरबाज खान अयुब खान, इजाज खान अजाद खान, रईसोद्यील नाजोद्यीन, शाहरूख खान आमीर खान, साजीद खान नासर खान, काजीमोद्यील इकरामोद्यीन व शे. रोशन शे. आमद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
1 person arrested in dharani murder case 3 teams are searching for other accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
Jun 09, 2026 | 08:04 PMमध्य प्रदेश में कांग्रेस चित्त…तीनों राज्यसभा सीटों पर BJP का कब्जा, एक गलती से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन
Jun 09, 2026 | 07:55 PMमां, माटी, मानुष के किले में सेंध! कुछ बागी, कुछ दीदी के साथ तो कुछ ने साधी चुप्पी…तीन खेमों में बंटी TMC
Jun 09, 2026 | 07:49 PMआरएसएस पर हमले से नहीं बदलेगी गुलबर्गा की तस्वीर’, प्रियांक खड़गे पर बीवाई विजयेंद्र का पलटवार
Jun 09, 2026 | 07:39 PMभारतीय डाक विभाग ने GDS भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक
Jun 09, 2026 | 07:38 PMदिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सियासत तेज, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Jun 09, 2026 | 07:37 PMमां वैष्णो देवी के भक्तों को रेल मंत्री की सौगात, श्रद्धालुओं के लिए कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Jun 09, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














