Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 दुर्घटनाओं में 1 की मौत, 2 घायल

  • By navabharat
Updated On: Dec 27, 2021 | 09:45 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • रविवार की देर शाम हुई घटना

अमरावती. शहर में संडे की शाम अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में 1 सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. यह घटना राजापेठ व फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में हुई. इस क्रम में राजापेठ क्षेत्र में साइकिलिंग करने निकले सेवानिवृत्त फौजी को क्रेन ने कुचल डाला.

जिससे क्रेन में दबकर उनकी मौत हो गई. यह घटना रविवार की देर शाम एमआईडीसी बाइपास मार्ग पर होटल लार्ड के सामने हुई. मृतक दुर्योधन बोरकर(67, गणपति नगर) है. राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र के गणपति नगर निवासी दुर्योधन बोरकर रोजाना की तरह रविवार देर शाम साइकिलिंग करने निकले थे. घर से कुछ ही दूरी पर बाइपास मार्ग पर मिरची होटल के समक्ष आते ही एमआईडीसी से दस्तूर नगर की ओर जा रहे क्रेन (एमएच-27/एसी 9616) की चपेट में आ गए. 

20 मीटर तक घसीटा

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि क्रेन लगभग 20 मीटर तक  दुर्योधन बोरकर को घसीटते हुए ले गई.  जिससे दुर्योधन बोरकर की जगह पर ही मौत हो गई. सूचना राजापेठ पुलिस तत्काल वहां पहुंची. क्रेन चालक रोहित सिंग धुरंधरसिग (21, अमर नगर, हिंगणा, नागपुर) को हिरासत में लिया. घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. क्रेन चालक के खिलाफ राजापेठ थाने में मामला दर्ज किया गया.

बाइक व फोर व्हीलर में टक्कर, 2 युवक घायल

इसी तरह एक अन्य घटना में चांदुर रेलवे रोड के टोपाज होटल के पास फोर व्हीलर ने विपरित दिशा से आने वाली बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें दो युवक घायल हो गए. यह दुर्घटना रविवार की देर शाम हुई. घायल सोनु शाह हबीब शाह (30, नुरानी चौक) तथा शेख अन्सार शेख आसिफ (30, नुरानी चौक) है.

सोनू शाह अपने दोस्त शेख अन्सार के साथ बजाज पल्सर (एमएच 30 बीके 7614) पर सवार होकर पोहरा की दरगाह पर गए थे, यहां से लौटते समय टोपाज होटल के पास एक फोर व्हीलर ने उन्हें टक्कर मार दी. जिसमें दोनों युवकों के पैर बुरी तरह घायल हो गए. जिसमें से शेख अन्सार की हालत नाजुक होने से उसे नागपुर के न्युईरा अस्पताल में भरती किया. फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

1 killed 2 injured in 2 accidents

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2021 | 09:45 PM

Topics:  

  • Amaravati District News
  • Amravati
  • Amravati Crime
  • People

सम्बंधित ख़बरें

1

Amravti News: मेलघाट में बाघ के हमले में युवक की मौत, दूसरा अपनी जान बचाने में हुआ कामयाब

2

राष्ट्रसंत ने बढ़ाए मानवतावादी विचार, नागपुर विवि पहुंची श्री गुरुदेव क्रांतिज्योत यात्रा का स्वागत

3

विदर्भ में बारिश ने मचाया हाहाकार, संकट से घिरे किसान, फसले नहीं सपने पानी में डूबे!

4

Amravati Politics: अमरावती के दरियापुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, सलीम घनीवाला भाजपा में शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.