अमरावती में 3 दिन में 3 हत्याएं: गाडगेनगर क्षेत्र में बढ़ी दहशत, पुलिस पर बढ़ा दबाव
Triple Murder Cases: अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन के भीतर युवती की अधजली लाश, चाकूबाजी में घायल युवक की मौत और न्यूड वीडियो विवाद में मर्डर जैसी 3 खौफनाक वारदातों से हड़कंप मच गया है।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Three Murders In Three Days In Amravati: अमरावती शहर में हत्याओं का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। गाडगेनगर थाना क्षेत्र में 3 दिन के भीतर 3 हत्या के मामले दर्ज हुए है। पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई है। 3 दिन पूर्व गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तपोवन टेकडी के पास मिली युवती के अधजले शव का प्रकरण शांत भी नहीं हुआ तो बुधवार की रात जयसियाराम नगर में 26 वर्षीय युवक की हत्या की घटना सामने आई। इसके साथ ही 20 मई को महात्मा फुले नगर में हुए हमले में घायल शेखर नेतनवार की भी नागपुर में उपचार दौरान मौत हो गई। इन घटनाओं ने पुलिस प्रशासन का टेंशन बढ़ा दिया है।
जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत
अमरावती शहर के नवसारी परिसर के महात्मा फुले नगर में हुई जानलेवा हमले की वारदात में जख्मी युवक की नागपुर में उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार महात्मा फुले नगर में शेखर सुनील नेतनराव (27) को घेरकर 4 आरोपियों ने चाकू से सपासप वार कर घायल कर दिया था। नागपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान शेखर ने दम तोड़ दिया। गाडगेनगर पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सुनील खरे हत्याकांड मामले में 3 आरोपी अरेस्ट
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के जयसियाराम नगर में बुधवार की रात बहन की सहेली के वीडियो वॉट्सएप पर क्यों भेजे, ऐसा पूछने पर प्रज्वल सुनील खरे (26, बिलास नगर) की हत्या की थी। इस मामले में अपराध शाखा की टीम ने मुख्य आरोपी मारी उर्फ आदित्य भडके सहित मनोज राजू पाचेकर (25, मसानगंज, अमरावती), सचिन छदामीलाल गुजर (22, मांडवा झोपडपट्टी, अमरावती) को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में फेरीवालों की पहली पात्रता सूची जारी, 1291 विक्रेताओं को मिलेगा QR कोड
अमरावती विधान परिषद चुनाव में बड़ा ट्विस्ट: बाजोरिया पर गुमराह करने का आरोप, महायुति के साथ पार्षद
एटापल्ली के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, फ्लैट में मिला शव, जांच के लिए बनीं कई टीमें
अमरावती पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता युवती की सहेली ने आरोप लगाया था कि उसका न्यूड वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला गया है। युवती ने अपने मौसेरे भाई प्रज्वल खरे को मौके पर बुलाया। विवाद के दौरान आरोपी मारी उर्फ आदित्य भडके अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और प्रज्वल पर चाकू से कई वार कर फरार हो गया।
यह भी पढे़ं:- Maharashtra Weather: 27 जिलों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा; विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम
काजल इंगले हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तपोवन परिसर के जंगल में 2 जून को युवती की अधजलि लाश मिलने की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। माता-पिता व मौसी ने मृतक की पहचान काजल जीतेंद्र इंगले (21, विश्रोली, चांदुर बाजार) के रूप में की है। काजल के मौसा, मौसी व माता-पिता ने शरीर के कपडों से उसकी पहचान की, लेकिन पुलिस ने मिसिंग बताई जा रही युवती की ही लाश है, क्या इसके लिए माता-पिता के ब्लेड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए जमा करवाए है।
जिससे की जांच में कोई कमी न रह जाए। गाडगेनगर पुलिस सहित अपराध शाखा का दल काजल इंगले के हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने जांच के लिए कुछ लोगों को भी बुलाने की जानकारी है।
