Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL मैचों में धड‍़ल्ले से लग रहा सट्टा, अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कुछ लोग ‘इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने में लिप्त हैं और मुंबई पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 25, 2025 | 04:50 PM

अंबादास दानवे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इसे देखते हुए सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। कई जगहों पर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरी-छिपे सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा है। महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कुछ लोग ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) के क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने में लिप्त हैं और मुंबई पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है।

विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा कि वह सट्टेबाजी से जुड़ी कई बातचीत और सट्टेबाजी संचालन का विवरण एक पेन ड्राइव में संकलित कर विधान परिषद के सभापति को सौंपेंगे।

ऐप जरिए लगाया जा रहा सट्टा

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेरे पास एक पेन ड्राइव है जिसमें ‘लोटस 24′ नामक एप्लिकेशन के फोन कॉल का ब्योरा है जिसका उपयोग क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के लिए किया जा रहा है। मेहुल जैन, कमलेश जैन और हिरेन जैन के पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों से संपर्क हैं। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें लिप्त हैं और सट्टेबाजी उनके संरक्षण में हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा! उद्धव गुट का BJP-AIMIM गठबंधन पर बड़ा हमला

विलासराव देशमुख पर मचे घमासान पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, बोले- भाजपा उनका…

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

नासिक मनपा चुनाव: भुजबल–कोकाटे गैरहाजिर, अजित पवार पर टिका एनसीपी का दारोमदार

दानवे ने बताया कि राज्य पुलिस विभाग के आकंड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में क्रिकेट मैच से जुड़ी सट्टेबाजी की 7,82,960 घटनाएं दर्ज की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने सत्र 2022-23 और सत्र 2023-24 की अपराध रिपोर्ट को जानबूझकर सार्वजनिक नहीं किया।

महाराष्ट्र में बढ़ा क्राइम: दानवे

उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य में 7 हजार 982 बलात्कार और 16 हजार 200 छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए थे। इस वर्ष प्रतिदिन 22 बलात्कार और 45 छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई क्यों बरती जा रही है?

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अंबादास दानवे ने कहा कि जेलों में बढ़ती भीड़ का मुद्दा उठाया और दावा किया कि राज्य में जेलों की क्षमता 27,000 कैदियों की है, लेकिन वहां 43,000 कैदी रखे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में राज्य में 51,000 करोड़ रुपये मूल्य के वित्तीय घोटाले दर्ज किये गये। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन घोटालों पर रोक लगाने के लिए कौन से कदम उठाए जा रहे हैं?

Ambadas danve said betting on ipl cricket matches is getting police protection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 04:37 PM

Topics:  

  • Ambadas Danve
  • IPL
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.