वाशिम: अनसिंग में हजरत मोहम्मद हनीफ मस्तान सैलानी सरकार का 11वां उर्स संपन्न, हजारों जायरीनों ने मांगी दुआएं
उर्स ए मुबारक में हजारों जायरीन ने अकीदत के साथ हिस्सा लिया, धार्मिक कार्यक्रम और लंगर की व्यवस्था की गई।
Washim Hazrat Mohammad Hanif Mastan: वाशिम समीपस्थ अनसिंग में हजरत मोहम्मद हनीफ मस्तान रहमान सैलानी सरकार के 11वें उर्स ए मुबारक के अवसर पर दरबार ए शरीफ में अकीदत का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 29 मार्च से प्रारंभ हुआ यह उर्स 2 अप्रैल 2026 को कुल शरीफ, फातिहा ख्वानी और विशेष दुआओं के साथ संपन्न हुआ।
महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न जिलों से हजारों जायरीन अनसिंग शरीफ दरबार पहुंचे और मजार ए शरीफ की जियारत कर अपनी अकीदत पेश की। 31 मार्च को संदल मुबारक का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सैलानी सरकार का संदल दादा मस्तान पर चादर चढ़ाकर दरबार में पेश किया गया।
पूरे कार्यक्रम में अकीदतमंदों ने अदब और सम्मान के साथ हिस्सा लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। 2 अप्रैल को आयोजित कुल शरीफ और फातिहा ख्वानी में देश में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
उर्स के दौरान दरबार परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ जायरीन के लिए लंगर और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई, जिससे बाहर से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हजरत मोहम्मद हनीफ मस्तान रहमान सैलानी ट्रस्ट, अनसिंग शरीफ की ओर से उर्स के सफल आयोजन पर सभी अकीदतमंदों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक तथा सैलानी परिवार ने कहा कि आप सभी की मौजूदगी से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका।
