वरठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकेबंदी देख मवेशियों से भरी वैन छोड़ तस्कर फरार, 5 गोवंश मुक्त
Bhandara News: वरठी पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 5 मवेशियों को मुक्त कराया। वाहन में मवेशियों को अत्यंत बेरहमी से ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Cattle Smuggling Bhandara News: भंडारा वरठी पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस की सक्रियता को भांपते हुए आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन और मवेशियों समेत कुल 3.60 लाख रुपये का माल जब्त किया है। शनिवार 25 अप्रैल की सुबह लगभग 700 बजे वरठी पुलिस का दस्ता बोथली से पांजरा मार्ग पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मारुति सुजुकी वैन क्रमांक एमएच 04 डीबी 8749 आती हुई दिखाई दी।
पुलिस की गाड़ी को सामने देख तस्करों में हड़कंप मच गया और पकड़े जाने के डर से चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकला। भयावह था वाहन के भीतर का दृश्यजब पुलिस टीम ने लावारिस हालत में छूटे वाहन की तलाशी ली, तो अंदर का दृश्य भयावह था। वाहन के भीतर दो सफेद गाय और तीन बछड़ों को अत्यंत बेरहमी से ठूंसठूंस कर भरा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
अनावश्यक बाहर न निकलें… आफत की बारिश में मुंबई मेयर की अपील, रितू तावड़े ने साझा किया इंमरजेंसी नंबर
पिंपरी मनपा और सोसायटियों में बढ़ा टकराव, STP विवाद में पानी काटने की चेतावनी का हाउसिंग फेडरेशन द्वारा विरोध
ठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
पुणे: चाकण इंडस्ट्रियल एरिया में हाहाकार; सुबह कटी बिजली देर रात तक नहीं आई, उद्योगपतियों में भारी आक्रोश
मवेशियों को छोटी रस्सियों से इस कदर बांधा गया था कि वे हिल भी नहीं पा रहे थे। वाहन में उनके लिए न तो चारे का प्रबंध था और न ही पानी का। नियमों के अनुसार पशु परिवहन के लिए निर्धारित मानदंडों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए इन मवेशियों को कत्लखाने ले जाने की तैयारी थी।
पुलिस ने इस कार्रवाई में 60 हजार रुपये मूल्य के पांच मवेशी और 3 लाख रुपये की कीमत वाला मारुति वाहन, इस प्रकार कुल 3.60 लाख रुपये का माल बरामद किया है। बचाए गए सभी मवेशियों को तत्काल उपचार और सुरक्षा के लिए लाखनी स्थित गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस हवलदार दिनेश शहारे की शिकायत पर अज्ञात फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
