अकोला: ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत रामदास पेठ पुलिस ने 18 गोवंशों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार
Akola News : ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत रामदास पेठ पुलिस ने अवैध रूप से बांधे गए 18 गोवंशों को मुक्त कराया। कार्रवाई में 4.08 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- Written By: पूजा सिंह
रामदास पेठ पुलिस ने 18 गोवंशों को कराया मुक्त
Ramdas Peth Police Take Major Action: ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत रामदास पेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से निर्दयता से बांधकर रखे गए 18 गोवंशों को पुलिस की तत्परता से जीवनदान मिला। यह कार्रवाई बुधवार, 5 नवंबर की सुबह करीब 6:15 बजे की गई, जिसमें पुलिस ने 4 लाख 8 हजार रुपये का नगद माल जब्त किया।
जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत रामदास पेठ पुलिस को सूचना मिली थी कि ताजनापेठ क्षेत्र में मछली मार्केट के सामने कुरेशी कार्यालय के पास कुछ गोवंशों को अमानवीय तरीके से अवैध रूप से काटने के उद्देश्य से बांधकर रखा गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि वहां छोटे-बड़े कुल 18 गोवंश निर्दयता से बांधकर रखे गए थे।
पुलिस ने 18 गोवंश को मुक्त कराया
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी गोवंशों को मुक्त कराया और 4 लाख 8 हजार रुपये का सामान जब्त किया। इस मामले में शेख मोबीन कुरेशी, मोहम्मद अर्शद कुरेशी, शेख जाफर निवासी अकोट फैल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच रामदास पेठ पुलिस द्वारा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी मिशन के तहत कारंजा में किसानों को अरहर मिनी किट वितरित
Akola News: वसंतराव नाइक की जयंती पर अकोला में आयोजन, सामाजिक समरसता में योगदान को किया याद
Akola News: अकोला मनपा में गुंठेवारी नियमितीकरण को बढ़ा प्रतिसाद, 450 आवेदन मिले, 220 मंजूर
Akola News: अकोला में बारिश की बेरुखी से खरीफ संकट में, 67 हजार हेक्टेयर में अब भी बुआई बाकी
ये भी पढ़ें : नागपुर में एक ही दिन में 9 की धरपकड़, ट्रेनों में संतरे बेच रही थी गैंग, RPF की CIB का बड़ा एक्शन
एसपी अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी शहर विभाग के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शिरीश खंडारे, पुलिस कर्मचारी सुरेश लांडे, संदीप वानखडे, किरण गवई, अनिल धनबर, रोशन पटले, अभिजीत इंगले और कांचन उईके ने सहभाग लिया।
