एक ओर जहां पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर महानगरपालिका की उदासीनता के कारण ये प्रयास निष्फल हो रहे हैं। इससे आम नागरिकों, विशेषकर वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में त्योहारों और उत्सवों के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ने वाली है, ऐसे में अतिक्रमण पर नियंत्रण आवश्यक है। महानगरपालिका आयुक्त को चाहिए कि वे इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दें और ठोस कदम उठाएं ताकि शहर की सड़कों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को राहत मिले।