नप-नपं चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, 142 स्थानों के लिए होंगे चुनाव, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Akola elections: राज्य निर्वाचन आयोग ने अकोला जिले की 5 नगरपालिकाओं और 1 नगर पंचायत के चुनावों की घोषणा की। कुल 142 पदों के लिए मतदान होगा। सभी तैयारियां पूरी कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नप-नपं चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, 142 स्थानों के लिए होंगे चुनाव, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
चुनाव अधिकारी विश्वनाथ वडजे
Published on
Updated on

Administration Ready For Elections: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अकोला जिले की 5 नगरपालिकाओं और 1 नगर पंचायत के चुनावों की घोषणा की गई है। इन चुनावों में कुल 142 पदों के लिए मतदान होगा। जिला सहआयुक्त एवं चुनाव अधिकारी डॉ. विश्वनाथ वडजे ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

डॉ. वडजे ने बातचीत में बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही जिला स्तर पर पूरी चुनावी यंत्रणा को सक्रिय कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया संबंधित नगरपालिका और नगर पंचायत स्तर पर संपन्न होगी।

चुनाव अधिकारी नियुक्ति की व्यवस्था

मुर्तिजापुर, अकोला और बालापुर में उपविभागीय अधिकारी. बार्शीटाकली, तेल्हारा और हिवरखेड में तहसीलदार. सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में संबंधित नगरपालिकाओं के मुख्याधिकारी कार्यरत रहेंगे।

चुनाव होने वाले क्षेत्र

नगरपालिका: मुर्तिजापुर, अकोला, बालापुर, तेल्हारा, हिवरखेड. नगर पंचायत: बार्शीटाकली. पातुर: मामला न्यायप्रविष्ट होने के कारण फिलहाल चुनाव नहीं होंगे।

चुनाव की स्थिति

कुल पद: 142

मतदाता संख्या: महिलाएं – 1,10,014

पुरुष – 1,12,295,

कुल – 2,22,313

मतदान केंद्र: 247 संभावित केंद्र

ईवीएम और मतगणना: मतदान के बाद उसी दिन स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा की जाएगी और वहीं मतगणना होगी।

तिबार मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार या अलग-अलग केंद्रों पर दर्ज हैं, उनके नाम के सामने दो स्टार दिए गए हैं। ऐसे मतदाताओं को एक विशेष फॉर्म भरकर यह तय करना होगा कि वे किस केंद्र पर मतदान करेंगे। इसके बाद ही उन्हें मतदान का अधिकार मिलेगा।

प्रत्येक क्षेत्र में पदों की संख्या

क्षेत्र पदों की संख्या

अकोट 35

मुर्तिजापुर 25

बालापुर 25

तेल्हारा 20

हिवरखेड 20

बार्शीटाकली 17

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com