-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Smart Meter Protest Ambedkar Akola Vanchit Bahujan
स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन का ऐलान, प्रकाश आंबेडकर ने कहा- “बिना अनुमति मीटर बदला तो दर्ज कराएं शिकायत”
- Written By: केतकी मोडक
Protest Against Smart Meters: एड. प्रकाश आंबेडकर ने बिना अनुमति स्मार्ट मीटर लगाने पर थाने में चोरी शिकायत का निर्देश दिया; वंचित बहुजन आघाड़ी पूरे महाराष्ट्र में इस योजना के खिलाफ आंदोलन करेगी।

एड. प्रकाश आंबेडकर (सोर्स - फोटो नवभारत)
Consumer Rights For Electricity Meters: वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता की लिखित अनुमति के बिना उसके घर का मौजूदा बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार एजेंसी के खिलाफ सीधे पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना को आम उपभोक्ताओं पर जबरन थोपा जा रहा है और इसके विरोध में वंचित बहुजन आघाड़ी पूरे महाराष्ट्र में एक बड़ा जनआंदोलन छेड़ेगी। यह घोषणा अकोला में आयोजित एक पत्रकार परिषद में एड. प्रकाश आंबेडकर ने की।
आरएसएस और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पत्रकार परिषद के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के दबाव में काम कर रही है तथा सरसंघचालक मोहन भागवत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के सामने असहाय नजर आते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों की भूमिका पर भी उंगली उठाते हुए कहा कि प्रमुख विपक्षी दल जनता के ज्वलंत मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं, इसलिए अब आम जनता को स्वयं अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए आगे आना होगा।
महावितरण की कार्यप्रणाली पर उठाए कई गंभीर सवाल
एड. प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाया कि महावितरण की ओर से उपभोक्ताओं को 48 घंटे के भीतर स्मार्ट मीटर लगवाने के संदेश (एसएमएस) भेजकर उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तानाशाही रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, मुख्य सचिव, महावितरण के प्रबंध निदेशक (एमडी) तथा महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) से लिखित शिकायत की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
उन्होंने आगे दावा किया कि इस स्मार्ट मीटर योजना के जरिए चुनिंदा उद्योग समूहों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद आम नागरिकों का बिजली बिल सीधे दोगुना तक बढ़ सकता है; यहां तक कि वर्तमान में भी विभिन्न शुल्कों के नाम पर उपभोक्ताओं से 8 से 10 प्रतिशत अधिक वसूली की जा रही है। महावितरण के कुछ पूर्व अभियंताओं (इंजीनियर्स) के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के ठिकानों पर निष्पक्ष छापे मारे जाएं, तो हजारों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति सामने आ सकती है।
यह भी पढ़ें:- फेल हुए तो बन गए TET पेपर लीक के मास्टरमाइंड! भिवंडी पुलिस की गिरफ्त में आए 3 शातिर ग्रेजुएट्स
जनहित के मुद्दों पर भूमिका तय करें युवा
सीजेपी (CJP) आंदोलन का उल्लेख करते हुए एड. आंबेडकर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जाति और धर्म के संकीर्ण दायरे से ऊपर उठकर केवल जनहित और समाज के बुनियादी मुद्दों पर अपनी भूमिका तय करें। युवाओं को समाज के शोषित वर्गों के सवालों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना चाहिए।
इस पत्रकार परिषद में वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रांतीय नेता डॉ. धैर्यवर्धन पुंडकर सहित पार्टी के जिला स्तरीय अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Smart meter protest ambedkar akola vanchit bahujan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज नक्षत्रवाड़ी पहुंचेगा जायकवाड़ी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को मिलेगा 30 एमएलडी अतिरिक्त पानी
Jul 10, 2026 | 10:45 PMसीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
Jul 10, 2026 | 10:42 PMगुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:37 PMस्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल
Jul 10, 2026 | 10:36 PMअखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PMसमुद्र में आ रही भारत की अदृश्य ढाल, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा रफ्तार, थर-थर कांपेंगे चीन और पाकिस्तान!
Jul 10, 2026 | 10:31 PMछत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
Jul 10, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM














