Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, अकोला में निकली भव्य शोभायात्रा

Akola Bhagwat Katha News: अकोला में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में Rajesh Krishna Maharaj ने भागवत को शाश्वत सुख की कुंजी बताया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 26, 2026 | 06:53 PM

Bhagwat Katha (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Religious Event Akola News: श्रीमद् भागवत शाश्वत सुख का सार है। भागवत का प्रतिदिन श्रवण करने से शाश्वत सुख की प्राप्ति होती है। भक्तों को इसका सतत श्रवण, मनन और चिंतन कर प्रभु की प्राप्ति का मार्ग सुगम करना चाहिए। माहेश्वरी महिला मंडल के आयोजन में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उन्होंने प्रथम पुष्प समर्पित किया। मानव को मार्ग दिखाती भागवतउन्होंने कहा कि भागवत कथा प्राचीन होने के बावजूद अपने मधुरता और प्रभाव से आज भी मानव को मार्ग दिखाती है। जीवन में सब कुछ क्षणभंगुर है, केवल मृत्यु और भगवान ही शाश्वत हैं।

नैमिषारण्य से इस भागवत की शुरुआत हुई और सुत महाराजों ने भागवत की अधिष्ठात्री भगवान श्रीकृष्ण को इसी माध्यम से प्रकट किया। बाक्सभगवान देते भक्तों को प्रसादभगवान का स्वरूप सद्चितआनंद है। सद् अर्थात् अविनाशी तत्व है कृष्ण अविनाशी हैं। चित अर्थात तेजोमय प्रकाश है। भगवंत हमेशा भक्तों को प्रकाश देते हैं और वे आनंद के स्वरूप हैं। आनंद का कोई विलोम नहीं हो सकता आनंद भगवान का परिचायक शब्द है।

संसार में विषयानंद अधिक

संसार में सच्चा आनंद नहीं, बल्कि विषयानंद अधिक है। यह आनंदरूपी हास्य केवल मनुष्य ही अनुभव कर सकता है। पशुओं को यह सम्भव नहीं। भगवंत ने मनुष्य को पाँच कोश दिए हैं जबकि प्राणियों को चार पाँचवा कोश आनंदमयी हास्य है जो प्राणियों को उपलब्ध नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?

अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद

बागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप

भागवत ही शाश्वत सुख की कुंजी: राजेश कृष्णा महाराज प्रतिपादन

अपने प्रथम सत्र में उन्होंने धुंदकारी और गोकर्ण की संगीतमय कथा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन और वक्ता परिचय शोभा बियाणी व आरती जाजू ने किया। निकली भव्य शोभायात्राकथा के आरंभ में बैंडबाजे के साथ भागवत की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमानों में मीना व उमेश टावरी, कृष्णा व किशोर लाहोटी, पोथी यजमान लीला व रमेश मालपाणी, रमा व डॉ। अमरीश खटोड़, अनुराधा व आशीष बाहेती, निधि व पंकज कोठारी, अनुसया व कुंजबिहारी जाजू ने भागवत ग्रंथ सिर पर रखकर सहभागिता की।

ये भी पढ़े: PMC Property Tax Discount Scheme: पीएमसी की करदाताओं से अपील, 31 मई से पहले टैक्स भरें और पाएं 10% तक छूट

महाराज का स्वागत विजयकुमार तोष्णीवाल, वंदना हेडा, प्रवीण हेडा, शोभा भाला आदि ने किया। 27 मई को प्रल्हाद चरित्र व वामन अवतार पर कथा होगी तथा शाम 6 बजे आर्कि पवन बंग के आयोजन में राम रक्षा सामूहिक पाठ का कार्यक्रम होगा।

Shrimad bhagwat katha organized in purushottam month grand procession taken out in akola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 02:23 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.