Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में शरद पवार का बढ़ा रूतबा, चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, कांग्रेस नेता ने NCP-SP में की एंट्री

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अकोला की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिले में अब शरद पवार गुट का रूतबा बढ़ते हुए नजर आ रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 01, 2025 | 10:39 AM

शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोला में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र देशमुख, जिन्होंने वर्षों तक पार्टी में सेवा दी और अकोला पश्चिम से विधानसभा सीट जिताई, ने अब राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) में प्रवेश किया है। यह प्रवेश अकोला महानगर जिलाध्यक्ष रफिक सिद्दीकी, कार्याध्यक्ष देवानंद ताले, प्रदेश सचिव जावेद जकारिया, रमेश नाईक की उपस्थिति तथा प्रदेश सदस्य श्यामबाबू अवस्थी के मार्गदर्शन में हुआ।

नरेंद्र देशमुख ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के विचारधारा के अनुरूप जिले में संगठन विस्तार का संकल्प लिया है। उनके प्रवेश से स्थानीय राजनीति में नई दिशा की संभावना जताई जा रही है।

नव नियुक्त जिलाधिकारी को दी शुभकामनाएं

बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिलाधिकारी वर्षा मीना से सदिच्छा भेंट कर उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पूर्व जिलाधिकारी अजीत कुंभार का कार्यकाल जिले के विकास के लिए सराहनीय रहा, जिससे जनता संतुष्ट रही। वर्षा मीना से भी अपेक्षा जताई गई कि उनका कार्यकाल अकोला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Vande Bharat में सांसद इमरान मसूद का सरप्राइज एक्शन, ट्रेन से किसे मिलाया फोन और क्यों मचा हड़कंप- VIDEO

थरूर को अपने साथ लाने की तैयारी में वामपंथी! कांग्रेस हाईकमान अलर्ट, क्या हाथ से निकलेगा तिरुवनंतपुरम का किला?

कर्तव्य पथ पर राहुल का अपमान? कांग्रेस सांसद ने दिखाई 2014 की फोटो, सोनिया के साथ पहली लाइन में बैठे थे आडवाणी

कैसे चलेगी कांग्रेस? राहुल गांधी से मिलने को 6 महीने की वेटिंग, बृजभूषण सिंह बोले-2029 में सबकुछ हो जाएगा साफ

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश इंगले, प्रभारी डा. धनंजय नालट, उपाध्यक्ष काशीनाथ धामोले, महासचिव शेषराव गव्हांदे, महानगर अध्यक्ष गुणवंत सिरसाट, पश्चिम अध्यक्ष बजरंगसिंह एललकार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

समीर बने आरोग्य सेल के जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय रेलवे यात्री संघ सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा खदान सिंधी कैम्प में आयोजित कार्यक्रम में समीर खान नौशाद खान को आरोग्य सेल अकोला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके सामाजिक कार्यों, आरोग्य व रक्तदान शिविरों में योगदान को देखते हुए सौंपी गई।

यह भी पढ़ें – भारी बारिश से अकोला को मिली राहत, नदियों का बढ़ा जलस्तर, काटेपूर्णा बांध के खोले गए 2 गेट

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष दीपमाला कांबले, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मुन्ना पांडे, सचिव संजना कांबले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीर खान ने कहा कि वे संगठन के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य व सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उनकी नियुक्ति पर नागरिकों व समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Sharad pawar status increased in akola narendra deshmukh congress entered ncp sp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 10:39 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Congress
  • NCP (SP)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.