कर्तव्य पथ पर राहुल का अपमान? कांग्रेस सांसद ने दिखाई 2014 की फोटो, सोनिया के साथ पहली लाइन में बैठे थे आडवाणी
Republic Day Ceremony: गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को कर्तव्य पथ पर भारतीय सेनाओं के पराक्रम का पुरनूर प्रदर्शन हुआ। लेकिन यहीं पर कुछ ऐसा भी हुआ जिससे नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Rahul Gandhi News: गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को कर्तव्य पथ पर भारतीय सेनाओं के पराक्रम का पुरनूर प्रदर्शन हुआ। लेकिन यहीं पर कुछ ऐसा भी हुआ जिससे नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया। कांग्रेस ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पहली पंक्ति में सीट ना मिलने का विरोध जताया है।
तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने सोशल मीडिया पर 2014 की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने इस बात पर कमेंट किया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को आगे की सीटों पर जगह नहीं दी गई। उन्होंने लिखा, ‘यह 2014 की तस्वीर है, देखिए तब लाल कृष्ण आडवाणी कहां बैठे थे।’
कांग्रेस सांसद दिखाई 2014 की फोटो
प्रोटोकॉल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि अब यह प्रोटोकॉल में चूक क्यों? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी का अपमान करना चाहते हैं? राहुल गांधी को आगे की सीट न दिए जाने को मुद्दा बनाते हुए पार्टी ने यह भी कहा कि यह शिष्टाचार और मर्यादा का खुला उल्लंघन है और शायद मौजूदा समय में ऐसी उम्मीद करना बहुत ज़्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से 2029 में जाएगी भाजपा की सत्ता: जालना सांसद डॉ. कल्याण काले का बड़ा दावा
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षों ने संभाला पदभार, संभाजीनगर में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
किसानों के लिए कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, छत्रपति संभाजीनगर में किया चक्का जाम, सांसद कल्याण काले हिरासत में
This was in 2014—look at where LK Advani ji was seated then.
Why this protocol mess-up now?
Is it because Modi and Shah want to insult Kharge ji and Rahul ji? Leaders of the Opposition cannot be insulted like this, especially on Republic Day.#RepublicDay https://t.co/1zUMsILyDX pic.twitter.com/tPOlpaGKTG — Manickam Tagore .B🇮🇳மாணிக்கம் தாகூர்.ப (@manickamtagore) January 26, 2026
खड़गे को मिली पहली लाइन में जगह
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल हुए। धनखड़ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ आगे की पंक्ति में बैठे थे।
पहले राहुल गांधी के साथ बैठे थे खड़गे
इससे पहले खड़गे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ तीसरी पंक्ति में बैठे दिखे थे। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत भी मेहमानों में शामिल थे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी समारोह में मौजूद थे। बड़ी संख्या में राजनयिक भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: 26 जनवरी की परेड देखने पहुंचे राहुल गांधी, साथ में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी थे मौजूद
इसके अलाव पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित कई केंद्रीय मंत्री भी अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ समारोह में मौजूद थे।
