हिवरखेड में छात्रा का यौन शोषण: आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Akola News: अकोला के हिवरखेड में कॉलेज छात्रा के साथ वर्षों तक यौन शोषण की घटना सामने आई है। आरोपी फरार है। पूरे क्षेत्र में गुस्सा है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Akola Crime News: अकोला जिले की तेल्हारा तहसील के हिवरखेड में एक कॉलेज छात्रा के साथ कई वर्षों तक यौन शोषण किए जाने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वह अभी भी फरार है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी गुस्सा और आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह घटना तब शुरू हुई जब 21 वर्षीय पीड़िता कॉलेज में पढ़ रही थी। उस दौरान, एक परिचित युवक ने उसे ट्यूशन के बहाने अपने झांसे में फंसाया और जबरन उसके साथ संबंध बनाए। चौंकाने वाली बात यह है कि जब यह सिलसिला शुरू हुआ, तब पीड़िता की उम्र केवल 17 वर्ष थी।
पीड़िता को धमकाकर चुप रहने मजबूर किया
शिकायत में दिए गए विवरण के मुताबिक, आरोपी की पहचान कमाल अली साहीब अली मिर्जा शेख के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 से लगातार पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता को बदनामी का डर दिखाकर और उसे धमकाकर चुप रहने पर मजबूर किया। इस मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर, पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
यह भी पढ़ें:- लश्कर-ए-जिहादी के नाम पर फैलाई अफवाह, मुंबई में आतंकी हमले की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
हिवरखेड पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत दुष्कर्म, धोखाधड़ी और महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। घटना सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
इस घटना ने पूरे अकोला के हिवरखेड और आसपास के इलाकों में लोगों को स्तब्ध कर दिया है। एक शिक्षित छात्रा के साथ इतने लंबे समय तक इस तरह का अत्याचार होते रहना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। स्थानीय लोग पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
