

Lions Club Chhatrapati Sambhajinagar: लायन्स क्लब ऑफ छत्रपति संभाजीनगर मिडटाउन के अध्यक्ष रसदीप सिंह चावला ने बताया कि इस वर्ष हर दिल में सेवा का दीप जलाएं' थीम के तहत कई सामाजिक व जनकल्याणकारी उपक्रम चलाए जाएंगे। क्लब की महत्वाकांक्षी 'लैंडमार्क हेल्थकेयर एंड असिस्टेड लिविंग (मेडिकल पार्क)' परियोजना को प्राथमिकता देने की घोषणा करते हुए बताया कि मिडटाउन लायन्स सर्विसेस ट्रस्ट के अध्यक्ष शेखर देसरडा की अगुवाई में 40 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में करीब 6 करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए जाएंगे।
विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना मराठवाड़ा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। लायन्स क्लब ऑफ छत्रपति संभाजीनगर मिडटाउन के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के पदग्रहण समारोह एवं नए सदस्यों के दीक्षा कार्यक्रम हाल ही में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। रसदीप ने अध्यक्ष, डॉ. विक्रांत भाले ने सचिव व दीपक मूंदड़ा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।
पदग्रहण अधिकारी के रूप में गिरीश मालपानी ने अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व संचालक मंडल के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। द्वितीय उपजिला राज्यपाल सुनीता मालपानी, राजेश राहुट, पूर्व अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष सुनीता देसरडा प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। राजेश राहुट ने नए सदस्यों को लायन्स आंदोलन की शपथ दिलाकर स्वागत किया।
पीआईडी नवल मालू ने सेवा, संगठन व एकता के जरिए समाजहित के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील की। संचालन लायन डॉ. हिमांशु गुप्ता, लायन पूजा भाले व नंदकिशोर मालपानी ने किया, सचिव डॉ. विक्रांत भाले ने आभार माना, समारोह की सफलता के लिए ऋतु चावला, रचना मुंदड़ा, स्मिता मालपानी, वंदना बगरिया, अश्मिता जायसवाल, भगतसिंह दरक संग सभी सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।
रसदीप सिंह चावला ने बताया कि मेडिकल पार्क परियोजना में 143 बिस्तरों वाला बहु-विशेषज्ञ अस्पताल, 24 घंटे आपातकालीन सेवा, 12 बिस्तरों का डायलिसिस केंद्र, तीन अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 10 बिस्तरों का आईसीयू किडनी प्रत्यारोपण के लिए एवडीयू 30 बिस्तरों की असिस्टेड लिविंग सुविधा, बहु-विशेषज्ञ ओपीडी, औषधालय, मेडिकल स्टोर, कैफेटेरिया संग आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।