Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्व मंत्री बावनकुले की बड़ी कार्रवाई, चिखली के SDO को भेजा अनिवार्य छुट्टी पर

चिखली के एसडीओ भूषण पाटिल को लापरवाही के कारण अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया। मंत्री बावनकुले ने अवैध रेत खनन पर सख्त चेतावनी दी।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 21, 2026 | 07:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Buldhana News:  सरकारी आदेशों की अनदेखी करना चिखली के एसडीओ भूषण पाटिल को भारी पड़ गया है. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने काम में लापरवाही बरतने के कारण पाटिल को तत्काल प्रभाव से एक महीने की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया है. इस अचानक की गई कार्रवाई से बुलढाणा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सोमवार को बुलढाणा जिले के चिखली दौरे पर थे.

इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक ली. बैठक में यह बात सामने आई.अवैध रेत खनन पर सख्त चेतावनीपत्रपरिषद बावनकुले ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जिले में अवैध रेत परिवहन होता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

बावनकुले ने जागरूक नागरिकों और की है कि यदि कहीं भी अवैध रेत का काम चल रहा हो, तो उसकी जानकारी सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजें. उन्होंने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि नई रेत नीति के अनुसार 10 प्रतिशत रेत स्थानीय लोगों को मिलनी ही चाहिए.पारदर्शी और गतिशील प्रशासन हमारी प्राथमिकतामंत्री बावनकुले ने कहा कि फडणवीस सरकार की भूमिका पूरी तरह पारदर्शी और गतिशील शासन देने की है. हमारे द्वारा लिए गए निर्णयों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन होना अनिवार्य है. कुछ योजनाओं में देरी दिख रही थी, इसलिए आज यह बैठक ली गई.

सम्बंधित ख़बरें

अकबर नगर इलाके में पुराने विवाद में घर में घुसकर हमला,  तलवार और चाकू से तोड़फोड़

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिपरी पुनर्वसन क्षेत्र की घटना, पतिपत्नी पर हमला

चांदुर बाजार के खरवाडी में रैली के दौरान विवाद, दोनों गुटों की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विश्व पृथ्वी दिवस संकल्प; ‘मेरी वसुंधरा-मेरी मां’, ग्लोबल वॉर्मिंग से बिगड़ते संतुलन को बचाने की पुकार

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वे एक महीने बाद फिर से समीक्षा बैठक करेंगे और तब तक सभी अधिकारियों को कामकाज में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं. पाइंटरशासनादेश की अनदेखीराज्य सरकार ने 25 मार्च को नागरिकों के घरों को नियमित करने और उनकी आधिकारिक रजिस्ट्री करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था. चिखली के उपविभागीय अधिकारी एसडीओ भूषण पाटिल ने इस सरकारी निर्णय को लागू करने में देरी की और इसकी उचित कार्यान्वयन नहीं किया. जनता से जुड़ी योजना में ढिलाई बरतने पर मंत्री बावनकुले ने बैठक में ही भूषण पाटिल को एक महीने की अनिवार्य छुट्टी पर जाने का आदेश सुना दिया.

Revenue minister bawankule takes major action sends chikhli sdo on compulsory leave

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 07:20 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.