-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Purchase Soybeans Before Diwali Or Else Mlas Homes Will Be Surrounded
दीपावली से पहले सोयाबीन की खरीदी करें, अन्यथा विधायकों के घरों का घेराव किया जाएगा
- Written By: आंचल लोखंडे
Akola Farmers: दीपावली से पहले सोयाबीन के खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए तो जनप्रतिनिधियों और विधायकों के घरों का घेराव शुरू किया जाएगा, यह इशारा किसान ब्रिगेड के अध्यक्ष दिवाकर गावंडे ने दिया है।

दीपावली से पहले सोयाबीन की खरीदी करें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola District: अत्यधिक बारिश के कारण किसानों की हालत खराब है। किसान आर्थिक रूप से संकट में हैं। इस परिस्थिति में सोयाबीन की खरीदी के लिए सरकारी खरीदी केंद्र शुरू न होने के कारण व्यापारी अत्यंत कम दरों में सोयाबीन की खरीदी कर रहे हैं। राज्य सरकार ने यदि दीपावली से पहले सोयाबीन के खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए तो जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से विधायकों के घरों का घेराव शुरू किया जाएगा, यह इशारा किसान ब्रिगेड के अध्यक्ष दिवाकर गावंडे ने दिया है।
तीन हजार से साढ़े तीन हजार रु। के अनुसार वर्तमान समय में सोयाबीन की खरीदी हो रही है। इतने कम दामों में जिले के किसानों का उत्पादन खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। उस पर सरकार सोयाबीन के लिए सरकारी खरीदी केंद्र शुरू नहीं कर रही है, जिसके कारण सोयाबीन को मिट्टी मोल दामों में बेचना पड़ रहा है।
किसान ब्रिगेड अध्यक्ष दिवाकर गावंडे ने दिया इशारा
सरकार ने किसानों की इस गंभीर समस्या की ओर तुरंत देखना चाहिए। सभी विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों ने यह विषय सरकार के सामने उठाना चाहिए। यदि दिवाली से पहले सरकार यह समस्या हल नहीं करती है तो किसान ब्रिगेड निश्चित ही सभी विधायकों के घरों का घेराव करते हुए सोयाबीन खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा है कि सोयाबीन की बुवाई, मजदूरी, बीज, खाद, कीटनाशक यह सभी खर्च यदि एकत्रित किए तो साधारणत: 20 हजार रु। प्रति एकड़ इतना खर्च आता है।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
मुरैना में किसान परेशान: खाद का ऑनलाइन सिस्टम बना मुसीबत, 80 किमी दूर से लेना पड़ रहा यूरिया
Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर
Akola News: नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी मिशन के तहत कारंजा में किसानों को अरहर मिनी किट वितरित
दिल्ली तक उठाई जाएगी आवाज
लेकिन इसके बदले में बहुत ही कम दामों में सोयाबीन की खरीदी कर के व्यापारी किसानों को एक प्रकार से लूट रहे हैं यह बात अब सभी लोगों के ध्यान में आ गयी है। सरकार ने यह सब तुरंत रोकना चाहिए। सरकार ने यदि गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो किसान ब्रिगेड आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। किसान ब्रिगेड के कार्याध्यक्ष शरद वानखड़े, प्रदीप पाटिल गावंडे, भगवंतराव गवली, राजेश मावले, रामधन दामोदर, राजेंद्र जंजाल, सिद्धार्थ तायड़े व किसान ब्रिगेड के प्रवक्ता धनंजय मिश्रा ने इशारा दिया है कि, किसान ब्रिगेड निश्चित ही आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
ये भी पढ़े: मतदाता सूची दुरुस्त करो, वरना चुनाव मत कराओ! राज, उद्धव और शरद पवार पहुंचे चुनाव आयोग
अतिवृष्टि के कारण किसानों को काफी तकलीफ है
नाबार्ड द्वारा सरकारी खरीदी केंद्र शुरू करने की अत्यंत आवश्यकता है। इसके बाद भी सरकार जान बूझकर लापरवाही कर रही है। इस घटना की गंभीर दखल लेते हुए यह प्रश्न दिल्ली दरबार में उठाया जाएगा। ऐसा राष्ट्रीय किसान परिसंघ के सचिव प्रकाश पोहरे ने कहा। उनका कहना है कि, पहले ही अतिवृष्टि के कारण किसानों को काफी तकलीफ है। सोयाबीन से उन्हें कुछ आधार मिल सकता है लेकिन व्यापारी किसानों की लूट कर रहे हैं, इसलिए सरकारी सोयाबीन खरीदी केंद्र शुरू करना बहुत जरूरी है, अब यह विषय हम दिल्ली में उठाएंगे।
Purchase soybeans before diwali or else mlas homes will be surrounded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 06:42 PM‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
Jul 24, 2026 | 06:40 PMEkadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Jul 24, 2026 | 06:40 PMZomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
Jul 24, 2026 | 06:36 PMटीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
Jul 24, 2026 | 06:32 PM₹55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, एयरलाइन ने दिए सिर्फ ₹5 हजार! फिल्ममेकर का VIDEO वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
Jul 24, 2026 | 06:30 PMMundia Purnima Fair: गोवर्धन और मथुरा स्टेशन पर हाई अलर्ट, 350 RPF जवान और 300 CCTV से होगी निगरानी
Jul 24, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














