- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Morna River Is Covered With Water Hyacinth Citizens Demand Action From The Municipal Corporation
मोर्णा नदी जलकुंभी से पटी, नागरिकों ने महानगरपालिका से कार्रवाई की मांग
मोर्णा नदी में जलकुंभी के फैलाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नागरिकों ने सफाई की मांग की। स्वास्थ्य पर गंभीर संकट।

Akola City: अकोला शहर के मध्य से बहने वाली मोर्णा नदी में जलकुंभी का अत्यधिक फैलाव हो गया है. नदी का जलपात्र लगभग पूरी तरह जलकुंभी से ढक जाने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है. गुलजारपुरा, काला मारोती, अगरवेस, भीम नगर सहित नदी किनारे के क्षेत्रों के नागरिकों ने महानगरपालिका को निवेदन देकर तात्कालिक कार्रवाई की मांग की है.
नागरिकों का कहना है कि जलकुंभी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डेंग्यू और मलेरिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ गया है. बिजली आपूर्ति बाधित होने के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. मनपा ने पोकलेन मशीन की मदद से जलकुंभी हटाने का कार्य शुरू किया है, लेकिन नदी का विस्तृत पात्र होने से यह प्रयास पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है.
नागरिकों का आरोप है कि अब तक ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं. नदी पात्र पर जलकुंभी का आच्छादन होने से पानी का प्रवाह धीमा पड़ गया है और दुर्गंध फैल रही है. इस कारण नदी किनारे रहने वाले और घूमने आने वाले लोगों को मच्छरों से भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी को पूरी तरह हटाने के साथसाथ फॉगिंग और मच्छर प्रतिबंधक छिड़काव कर मच्छर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.
सम्बंधित ख़बरें
मुस्का-तलेगांव मार्ग की हालत खराब, धानोरा तहसील की सड़क गड्ढों में तब्दील, आदिवासी युवकों ने सौंपा ज्ञापन
गजेगांव और शिवराजपुर बने नशामुक्त गांव, दो साल से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
आष्टी पुलिस की कार्रवाई:अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 2.55 करोड़ की शराब नष्ट
मनमाने तरीके से बढ़ाई जा रही अंग्रेजी स्कूलों की फीस, ठाणे में विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
Morna river is covered with water hyacinth citizens demand action from the municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
GT vs RR: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, राजस्थान के खिलाफ मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?
Apr 04, 2026 | 08:07 PMMP News: अचानक जमींदोज हुई चार मंजिला बिल्डिंग, एक व्यक्ति की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका
Apr 04, 2026 | 08:03 PMIPL इतिहास की वो 7 टीमें जिन्होंने लगाया ‘जीत का शतक’, मुंबई इंडियंस के नाम है सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 07:48 PMहोर्मुज स्ट्रेट में इजरायली जहाज पर ईरानी ड्रोन का भीषण हमला, धू-धू कर जला शिप; मिडिल ईस्ट में भारी तनाव
Apr 04, 2026 | 07:47 PMगजेगांव और शिवराजपुर बने नशामुक्त गांव, दो साल से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
Apr 04, 2026 | 07:47 PMमुस्का-तलेगांव मार्ग की हालत खराब, धानोरा तहसील की सड़क गड्ढों में तब्दील, आदिवासी युवकों ने सौंपा ज्ञापन
Apr 04, 2026 | 07:47 PMआष्टी पुलिस की कार्रवाई:अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 2.55 करोड़ की शराब नष्ट
Apr 04, 2026 | 07:47 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM











