- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Monthly Timetable Has Been Announced For Government Schools Teachers
पहली बार घोषित मासिक टाइमटेबल! जानें क्यों भड़के शिक्षक संगठन
इस साल पहली बार शालेय शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल में भी मंथली टाइम टेबल का ऐलान किया है। इसे लागू करने के बाद शिक्षकों ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

सरकारी शिक्षक (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: शालेय शिक्षा विभाग ने इस वर्ष पहली बार सरकारी स्कूलों के लिए मासिक समय सारिणी की घोषणा की है। इस समय सारिणी में शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
शिक्षक संगठनों ने इसे शिक्षकों और छात्रों पर अधिक नियंत्रण रखने का सरकार का प्रयास होने का आरोप लगाया है। इस समय सारिणी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं, वार्षिक प्रवीणता परीक्षाओं, छात्रवृत्ति परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की समय सारिणी स्पष्ट की गई है।
इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और स्मृति दिवस कार्यक्रम भी तय किए गए हैं जिनमें छात्रों को भाग लेना है। इसमें केशव सीताराम ठाकरे जयंती, पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रीय संकल्प दिवस’ और 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में करोड़ों बस टिकट जलाने का फैसला, टीएमटी के 4.63 करोड़ टिकट होंगे नष्ट
नागपुर में अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, पूनम टावर-चैंबर्स में तोड़ कार्रवाई तेज; याचिकाकर्ता उठाएगा खर्च
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे मिसिंग लिंक अंतिम चरण में, प्रोजेक्ट से 25 मिनट तक घटेगा सफर का समय
बोर्ड परीक्षा में नकल पर बड़ी कार्रवाई, 103 शिक्षक निलंबित, कई पर मामला दर्ज
पूर्व विधायक नागो गाणार ने कहा है कि शिक्षकों का मूल कार्य अध्यापन ही है लेकिन वर्तमान में स्थिति विचित्र बनी हुई है। अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों की वजह से अध्यापन से दुर्लक्ष हो रहा है। यह छात्रों के साथ ही समाज के भविष्य के साथ भी खिड़वाड़ है। इस ओर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। जिसका जो काम उसे वहीं दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- दो महीने इंतजार के बाद खुशखबरी! अब मिलेगा विद्यार्थियों को दूसरा मुफ्त गणवेश
शिक्षा को छोड़ अन्य कामों में व्यस्त
केवल अध्यापन ही नहीं, शिक्षकों के काम में कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी जुड़ गई हैं। समय सारणी में दिए गए 178 कार्यों में से 30 कार्यों में सरकारी पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, कई परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र और प्रमाणपत्र तैयार करना, और ‘हर घर तिरंगा’ तथा ‘शिक्षा पर चर्चा’ जैसे सरकारी कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराना शामिल हैं।शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को सरकारी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं। जैसे कि नवभारत साक्षरता अभियान के तहत निरक्षर व्यक्तियों का पंजीकरण और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देना, स्कूल न जाने वाले छात्रों की खोज अभियान चलाना, लोक कला और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना, जनगणना सर्वेक्षण और मतदाता जागरूकता अभियान चलाना आदि हैं।
Monthly timetable has been announced for government schools teachers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीरियड्स में थकान और कमजोरी को न समझें मामूली! शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे ये उपाय
Mar 17, 2026 | 07:54 AMठाणे में करोड़ों बस टिकट जलाने का फैसला, टीएमटी के 4.63 करोड़ टिकट होंगे नष्ट
Mar 17, 2026 | 07:45 AMएशिया में शुरु हो गई एक और जंग…पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दिया बड़ा हमला, सामने आया खौफनाक VIDEO
Mar 17, 2026 | 07:44 AM17 मार्च का इतिहास : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन
Mar 17, 2026 | 07:39 AMनागपुर में अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, पूनम टावर-चैंबर्स में तोड़ कार्रवाई तेज; याचिकाकर्ता उठाएगा खर्च
Mar 17, 2026 | 07:37 AMChaitra Navratri 2026: व्रत में घर पर बनाएं ये देसी एनर्जी ड्रिंक, 9 दिनों तक नहीं महसूस होगी सुस्ती
Mar 17, 2026 | 07:34 AMबंगाल चुनाव का गणित: फेज-1 में BJP की अग्निपरीक्षा और फेज-2 में TMC का अभेद्य किला; क्या भाजपा पलट जाएगी बाजी?
Mar 17, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM












