- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Missing Auditorium In Hathgaon Raises Questions About The Administration
हाथगांव में गायब सभागृह प्रकरण से प्रशासन पर उठे सवाल, प्रशासनडेढ़ करोड़ की मंजूरी कागजों पर, जमीन पर कुछ नहीं
हाथगांव में डेढ़ करोड़ रुपये का सभागृह कागजों पर है, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं। प्रशासन की विश्वसनीयता पर उठे सवाल।

Akola News: मुर्तिजापुर तहसील के हाथगांव ग्राम पंचायत में पंद्रहवें वित्त आयोग से मंजूर किए गए डेढ़ करोड़ रुपये के सभागृह का कोई अस्तित्व नहीं है. यह धक्कादायक तथ्य सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. नागरिकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कागजों पर विकास और जमीन पर शून्य का उदाहरण है.
मामला केवल लापरवाही है या नियोजित अनियमितता का है, इस पर संशय गहरा गया है.एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार शिल्पा बोबडे की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये के निधि का ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया. पंचायत समिति, राजस्व और निर्माण कार्य विभाग के अधिकारी एकदूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे और अंततः जिला परिषद प्रशासन की ओर इशारा किया गया. ठोस जानकारी या कागजात किसी ने प्रस्तुत नहीं किए, जिससे आर्थिक अनियमितता की आशंका और बढ़ गई.
ग्रामस्थों ने आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार के तहत बारबार मांग करने पर भी प्रशासन ने जानकारी छिपाई. विधायक ने सवालों की बौछारबैठक में विधायक हरीश पिंपले ने प्रशासन पर सवालों की बौछार की और इसे कागजी घोटाला करार दिया. सरपंच की बैठक में अनुपस्थिति ने संदेह और गहरा कर दिया. उपस्थित पुलिस पाटिल और पटवारी भी सभागृह के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए.
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के किसानों को राहत, खडकवासला और उजनी समेत सात बांधों से छोड़ा गया पानी
पुणे मनपा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, ₹1 करोड़ तक के प्रस्तावों को वित्तीय समिति से छूट
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति फिर टली, मई की कार्यसूची से विषय गायब
ठाणे में अतिरिक्त शिक्षकों को मिलेगी राहत, विधायक केलकर ने वेतन और समायोजन का उठाया मुद्दा
निधि आखिर गई कहां
ग्रामीणों ने सीधा सवाल उठाया कि जब सभागृह बना ही नहीं, तो निधि आखिर गया कहां. क्या कागजों पर काम पूरा दिखाकर निधि की अनियमितता की गयी है. तहसीलदार शिल्पा बोबडे के मार्गदर्शन में जांच शुरू है, लेकिन अब तक की घटनाओं ने प्रशासन की विश्वसनीयता को डगमगा दिया है. जब तक सत्य सामने नहीं आता और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, हाथगांव का यह गायब सभागृह प्रकरण प्रशासन के गले की फांस बना रहेगा.
Missing auditorium in hathgaon raises questions about the administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान
May 10, 2026 | 01:03 PMMP Weather Update: बारिश के बाद ‘लू’ का अलर्ट; 12 मई से तपेगा मध्य प्रदेश और 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
May 10, 2026 | 01:01 PMसंभाजीनगर में गैरेज बिजनेस का सपना पड़ा महंगा, फर्जी बिल बनाकर 2 भाइयों से 11.79 लाख की ठगी
May 10, 2026 | 01:00 PMबेंगलुरु में गरजे पीएम मोदी, बंगाल की जीत जनता को किया समर्पित, बताया क्यों बदल रही है देश की राजनीति
May 10, 2026 | 01:00 PMMIFF 2026: मुंबई इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव का आगाज, रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे कई बड़े अवॉर्ड
May 10, 2026 | 12:56 PMअंजलि दमानिया का बड़ा धमाका; खरात मामले में सुनील तटकरे और रूपाली चाकणकर की जांच की मांग
May 10, 2026 | 12:56 PMकीमोथेरेपी से पत्नी के बाल झड़ने पर पति ने भी मुंडवाया सिर, भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
May 10, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM














