मेलघाट में फिर खेला! कांग्रेस के दिग्गज नेता की भाजपा विधायक संग फोटो वायरल, नजदीकियों ने पार्टी के उड़ाए होश
Melghat Politics News: मेलघाट में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! भाजपा विधायक के साथ दिग्गज नेता की वायरल फोटो ने बढ़ाई हलचल। क्या जिला परिषद चुनाव से पहले बदलेगा पाला?
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में बढ़ी नजदीकियां (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Melghat Congress Leader Joining BJP: मेलघाट की राजनीति में एक बार फिर मौसमी बुखार चढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस के कई अहम पदों पर रह चुके एक बड़े नेता इन दिनों भाजपा के एक विधायक के काफी करीब नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों के मन में यह सियासत है या कोई नई दोस्ती की शुरुआत, ऐसे सवाल उठ रहे है।
इस नेता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दिख रही नजदीकियों और मुस्कुराहटों को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह मुस्कान साधारण नहीं, इसके पीछे जरूर कोई सेटिंग है। वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि अगर तस्वीरों में इतनी नजदीकी है, तो आगे क्या होने वाला है?
नेताओं का बढ़ा हौसला
मेलघाट की पहचान बनाने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है, लेकिन अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि पुराने नेता जैसे अपग्रेड वर्जन की तलाश में हैं। विधायक केवलराम काले पहले ही भाजपा में शामिल होकर रास्ता दिखा चुके हैं, जिससे अन्य नेताओं का भी हौसला बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें – PM मोदी का इस्तीफा तय? एपस्टीन मामले पर कांग्रेस और VBA ने मिलाया हाथ, कल RSS हेडक्वार्टर का करेंगे घेराव
इधर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर एसटी आरक्षित सीटों के कारण राजनीतिक समीकरण काफी जटिल हो गए हैं। स्थिति यह है कि नेताओं को खुद याद रखने के लिए ‘रिमाइंडर’ की जरूरत पड़ जाए कि वे किस पार्टी में हैं। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से ठीक पहले मेलघाट कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा अस्तित्व का संकट साबित हो सकता है।
