अकोला में महावितरण की नई सुविधा, बिजली बिल से कटौती तक, अब मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी
Mahavitaran SMS Service: अकोला परिमंडल में महावितरण की SMS सेवा से 13.65 लाख ग्राहकों को बिजली बिल, कटौती, मीटर रीडिंग और भुगतान संबंधी जानकारी मोबाइल पर मिल रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
महावितरण सेवा, बिजली बिल जानकारी,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Mahavitaran Power Supply Information: अकोला महावितरण ने कई सेवाएँ अब घर बैठे उपलब्ध कराना शुरू कर दी हैं। सभी प्रकार की बिजली सेवाओं की जानकारी ग्राहकों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाती है। बिजली बिल, बिजली आपूर्ति बंद रहने की अवधि और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए अकोला परिमंडल के 13 लाख 65 हजार 668 ग्राहकों ने महावितरण के पास अपने मोबाइल नंबर दर्ज कराए हैं। मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने बताया कि अकोला परिमंडल में कुल 13 लाख 66 हजार ग्राहकों ने पंजीकरण किया है।
नए पंजीकरण के लिए या पहले दर्ज किए गए नंबर को बदलने के लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं को महावितरण से संपर्क कर इस सेवा का लाभ उठाना चाहिए, बेमौसम तुफान, रखरखाव या मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। यदि आपको महावितरण का बिजली बिल या अन्य सेवाओं की जानकारी नहीं मिल रही है, तो आपका मोबाइल नंबर महावितरण के पास दर्ज होना या पुराने नंबर को अपडेट करना आवश्यक है।
अकोला परिमंडल के कुल 14 लाख 72 हजार 550 बिजली ग्राहकों में से 13 लाख 65 हजार 668 ग्राहकों ने मोबाइल नंबर दर्ज कराया है, जिलावार आंकड़ें इसमें अकोला जिले के 4 लाख 84 हजार 311 में से 4 लाख 52 हजार 713, बुलढाना जिले के 6 लाख 98 हजार 333 में से 6 लाख 43 हजार और वाशिम जिले के 2 लाख 90 हजार में से 2 लाख 70 हजार ग्राहकों ने अपने मोबाइल नंबर महावितरण के पास दर्ज किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
चंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
नासिक में मानसून टास्क फोर्स सक्रिय, 6 विभागों में 15 सदस्यीय टीमें जलभराव और गड्ढों पर करेंगी त्वरित कार्रवाई
यह भी पढ़ें:-अकोला लोक अदालत में 2,872 मामलों का निपटारा, 9.37 करोड़ का समझौता; 3 दंपति फिर साथ रहने को राजी
इन ग्राहकों को बिजली बिल की जानकारी, तकनीकी खराबी या नियोजित रखरखाव के कारण बंद बिजली आपूर्ति की अवधि, मीटर रीडिंग, बिल भुगतान की अंतिम तिथि और भुगतान की पुष्टि सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी एसएमएस द्वारा भेजी जाती है।
92.74 प्रतिशत ग्राहकों का पंजीकरण पूर्ण
परिमंडल के घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक, कृषि और अन्य सभी वर्गों के 92.74 प्रतिशत ग्राहकों के मोबाइल नंबरों का पंजीकरण हो चुका है। मोबाइल नंबर बदलने वा नया दर्ज कराने के लिए ग्राहक 1912 या 1800-212-3435, 1800-233-3435 इन 24 घंटे चालू टोल-फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महावितरण ऐप या वेबसाइट पर भी पंजीकरण किया जा सकता है।
