महाराष्ट्र कृषि पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; अकोला के किसान 15 अप्रैल तक घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
महाराष्ट्र में कृषि पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 तक करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।
Maharashtra Agriculture Awards News: अकोला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए महाराष्ट्र शासन के विभिन्न कृषि पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी डॉ. मुरली इंगले ने इच्छुक किसानों से 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन करने का आह्वान किया है।
कृषि उत्पादन और कृषि आधारित उद्योगों में अग्रणी माने जाने वाले महाराष्ट्र में हर वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान, महिलाएं, व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।
इन प्रमुख पुरस्कारों में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषिरत्न पुरस्कार, वसंतराव नाईक कृषिभूषण पुरस्कार, जिजामाता कृषिभूषण पुरस्कार, वसंतराव नाईक शेतीमित्र पुरस्कार, वसंतराव नाईक शेतीनिष्ठ शेतकरी पुरस्कार, उद्यानपंडित पुरस्कार, कृषिभूषण सेंद्रिय शेती पुरस्कार, युवा शेतकरी पुरस्कार तथा पद्मश्री डॉ. विठ्ठलराव विखे पाटिल कृषि सेवारत्न पुरस्कार शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
इन पुरस्कारों का वितरण राज्यपाल के हाथों किया जाता है। कृषि विभाग महाराष्ट्र के आयुक्त ने वर्ष 2025 से संबंधित पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
अकोला जिले के इच्छुक किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित सहायक कृषि अधिकारी, उपकृषि अधिकारी या तालुका कृषि अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
