बकाया वसूली के लिए महावितरण सख्त, डीपीवार लक्ष्य तय; मीटर जब्त करने की कार्रवाई शुरू
Mahadiscom Electricity Bill Recovery: अकोला परिमंडल में 165 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाया को देखते हुए महावितरण ने डीपीवार वसूली अभियान तेज किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Akola Power Bill Dues (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Power Bill Dues: आर्थिक वर्ष समाप्त होने में अब केवल 15 दिन शेष हैं, लेकिन अकोला परिमंडल में बिजली बिल की बकाया राशि अभी भी चिंताजनक स्तर पर है। लघुदाब श्रेणी के घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर कुल 165 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।
इस स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) के अकोला परिमंडल के मुख्य अभियंता राजेश नाइक ने निर्देश दिए हैं कि अगले 15 दिनों में वसूली अभियान को तेज किया जाए और डीपीवार बकायादार उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
किया जाएगा मामला दर्ज
महावितरण ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बकाया बिल के कारण बंद की जाएगी, उनकी बिजली तब तक पुनः शुरू नहीं होगी जब तक वे पूरा बकाया बिल जमा नहीं करते। यदि बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद कोई उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करता है तो उसके खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत तत्काल मामला दर्ज किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
मानसून की देरी से अकोला में गहराया जल संकट, 57 गांवों की जीवनरेखा उमा प्रकल्प अंतिम स्तर पर
छुट्टियों में भी खुले रहेंगे बिल भुगतान केंद्र
बकायादार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बंद होने से बचाने और वसूली बढ़ाने के लिए महावितरण ने निर्णय लिया है कि बिल भुगतान केंद्र सार्वजनिक छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहेंगे। इसके अलावा उपभोक्ता महावितरण के मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बिजली बिल भी जमा कर सकते हैं।
नीति के तहत मीटर हटाने की कार्रवाई
लगातार प्रयासों के बावजूद परिमंडल के 13,337 डीपियों पर कुल 3,71,000 उपभोक्ताओं की ओर से लगभग 165 करोड़ रुपये का बकाया है। इस स्थिति को देखते हुए महावितरण ने डीपीवार वसूली का लक्ष्य तय किया है और बकायादार उपभोक्ताओं के मीटर सीधे हटाने की कठोर नीति अपनाई है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित डीपी बंद करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
तीन जिलों में बकाया राशि अधिक
- परिमंडल के तीन जिलों में बकाया राशि का आंकड़ा काफी बड़ा है।
- अकोला जिला के 4,287 डीपियों पर 1,21,229 उपभोक्ताओं की ओर से 53.24 करोड़ रुपये बकाया हैं।
- बुलढाणा जिलाके 6,035 डीपियों पर 1,74,684 उपभोक्ताओं की ओर से 84.26 करोड़ रुपये बकाया हैं।
- वाशिम जिला के 3,015 डीपियों पर 75,258 उपभोक्ताओं की ओर से 27.48 करोड़ रुपये बकाया हैं।
- महावितरण ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक डीपी की बकाया राशि शून्य करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
ये भी पढ़े: अकोला में बड़ी वारदात टली! डाका डालने की फिराक में खड़ी ‘XUV 500’ को पुलिस ने घेरा, 3 बड़े अपराधी गिरफ्तार
वसूली अभियान में सभी कर्मचारियों की भागीदारी
महावितरण का आर्थिक अस्तित्व बिजली बिल पर ही निर्भर है। इसलिए शाखा स्तर पर वसूली अभियान को सक्रिय किया गया है। परिमंडल कार्यालय के तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारी, सुरक्षा रक्षक, बाहरी स्रोत कर्मचारी और मशीन चालक सभी को इस अभियान में शामिल किया गया है।
जिन क्षेत्रों में वसूली कम है, वहां वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सामूहिक कार्रवाई की जा रही है और प्रतिदिन शाखानुसार समीक्षा की जा रही है। बकायादार उपभोक्ताओं से फोन पर संपर्क कर बिल जमा करने की अपील भी की जा रही है।
