अकोला में ऑटो में महिलाओं के पर्स उड़ाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार, यवतमाल के 7 आरोपी चढ़े एलसीबी के हत्थे
Akola LCB Police: अकोला एलसीबी ने ऑटो रिक्शा में महिला यात्रियों के पर्स से आभूषण व नकदी चुराने वाले यवतमाल के गिरोह का पर्दाफाश किया। चालक सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरियों का हुआ खुलासा।
- Written By: रूपम सिंह
पर्स उड़ाने वाला गिरफ्तार (सोर्स:- फोटो नवभारत)
Akola LCB Police Auto Gang Arrested: अकोला शहर में ऑटो रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर उनके पर्स से सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करने में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कार्रवाई में ऑटो चालक सहित यवतमाल जिले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से चोरी की नकदी, मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा सहित कुल 2 लाख 73 हजार 400 रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह यवतमाल से अकोला आकर ऑटो के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमता था और महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाता था।
आरोपियों ने सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के दो, रामदासपेठ पुलिस स्टेशन के एक तथा खदान पुलिस स्टेशन के एक मामले सहित कुल चार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घेराबंदी कर पकड़ा गिरोह इन मामलों की समानांतर जांच कर रही एलसीबी की टीम को सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश देशमुख को गुप्त सूचना मिली थी कि यवतमाल की एक टोली ऑटो से अकोला में चोरी करने के उद्देश्य से घूम रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में गजानन पतसंस्था घोटाला: 10 संचालकों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी!
गिरगांव-मालाबार हिल में बिजली संकट से राहत की तैयारी, 20 करोड़ की नई केबल परियोजना शुरू
नागपुर महा मेट्रो फेज-2 का बड़ा एक्शन: 216 करोड़ की लागत से बिछेगा रेल ट्रैक, विस्तार को मिली नई गति
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
कर्मचारियों और पंचों के साथ खड़की चौक क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान यवतमाल नंबर का एक संदिग्ध ऑटो दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ऑटो को रोक लिया और उसमें सवार ऑटो चालक सहित छह महिलाओं को हिरासत में लिया। आरोपियों में सिद्धार्थ उपाले (ऑटो चालक), भारती सकट, बानु नाडे, मैना उफाले, राधा सकट, खुशबू सकट और काजल हतागले सभी निवासी नेताजी नगर, दारव्हा रोड, यवतमाल शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की।
ये भी पढ़ें :- समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
महिला यात्रियों को सतर्क रहने की अपील
एलसीबी पुलिस ने सभी नागरिकों, विशेष रूप से महिला यात्रियों से ऑटो अथवा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सफर करते समय अपने आभूषण, पर्स और कीमती सामान की विशेष सावधानी रखने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकात रेड्डी के मार्गदर्शन में की गई।
