जलगांव जामोद: देशी पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा ने 1.22 लाख का माल किया जब्त
जलगांव जामोद में देशी पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.22 लाख रुपये का माल जब्त। पुलिस की बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बनी रहेगी।
Maharashtra Crime News: जलगांव जामोद जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी पिस्तौल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 1 लाख 22 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी दौरान स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से देशी पिस्तौल बेचने के लिए जलगांव जामोद क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर तीन आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में पवन इंदरसिंह डावर (23), संजय भिल्लासिंह बोडले (20) निवासी राजूर बु. तथा रमेश दुर्गासिंह बारेला (24) निवासी ईसलापुर शामिल हैं। आरोपियों से एक देशी पिस्तौल (40 हजार रुपये), दो जिंदा कारतूस (2 हजार रुपये) और एक दोपहिया वाहन (80 हजार रुपये) जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: आरक्षण के उपवर्गीकरण पर अकोला में मंथन, आंबेडकर के विचारों पर दिया गया जोर
Akola News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, नकली बीज बेचने वाली कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई
शेगांव में आईसीएआई ‘ज्ञान उदय’ परिषद का शुभारंभ, नितिन गडकरी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
अकोला विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप; हाई कोर्ट सख्त, चुनाव अधिकारी को रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश
मामले में जलगांव जामोद थाने में भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे के मार्गदर्शन में की गई।
