Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेगांव में आईसीएआई ‘ज्ञान उदय’ परिषद का शुभारंभ, नितिन गडकरी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

ICAI Gyan Uday Council: शेगांव में आईसीएआई की दो दिवसीय 'ज्ञान उदय' उपप्रादेशिक परिषद का ऑनलाइन उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 14, 2026 | 05:01 PM

आईसीएआई ज्ञान उदय परिषद ( सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shegaon CA Conference: संत नगरी शेगांव में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की दो दिवसीय उपप्रादेशिक परिषद ज्ञान उदय उत्साहपूर्वक हुई। पूरे महाराष्ट्र में वर्ष में केवल एक बार आयोजित होने वाली इस परिषद की मेजबानी इस वर्ष शेगांव को मिली।

परिषद का ऑनलाइन उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शेगांव बना आईसीएआई उपप्रादेशिक परिषद का केंद्र

उन्होंने कहा कि सीए केवल लेखापरीक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था और प्रभावी कर नियोजन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देते हैं। मुख्य अतिथि सांसद अनूप धोत्रे ने देश की आर्थिक प्रगति और उद्योग जगत में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान की सराहना की।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें

Gondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष

नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम

आईसीएआई के उपाध्यक्ष सीए मंगेश किनरे तथा वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के अध्यक्ष सीए सौरभ अजमेरा ने संस्था की विभिन्न योजनाओं और सदस्यों के कौशल विकास संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बदलते कानून पर किया मार्गदर्शन। अकोला शाखा के अध्यक्ष सीए रोमिल सोजतिया ने बदलते कर कानूनों, नई तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

दो दिवसीय परिषद में आयकर, जीएसटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), पूंजी बाजार और पेशेवर चुनौतियों जैसे समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही कवि सम्मेलन और प्रेरणादायी सत्रों का भी आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े: नागपुर और देश के टाइगर रिजर्व का कड़वा सच; विस्थापन की कछुआ चाल से कोर एरिया तैयार करने में आ रही बड़ी बाधा

परिषद के सफल आयोजन में अकोला शाखा के उपाध्यक्ष सीए प्रतीक मंत्री, सचिव सीए विशाल राजपाल, कोषाध्यक्ष सीए श्याम माहेश्वरी तथा विकासाध्यक्ष सीए धीरज चांडक सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर सचिव सीए विशाल राजपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Icai gyan uday council shegaon nitin gadkari 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 04:14 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.