Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, नकली बीज बेचने वाली कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Fake Seed Companies: महाराष्ट्र सरकार 15 जुलाई को मंत्रालय में नकली और घटिया बीज बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित किसानों को राहत देने के लिए उच्चस्तरीय बैठक करेगी।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 14, 2026 | 05:50 PM

नकली बीज (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Farmers Fraud: महाराष्ट्र की महायुति सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। घटिया और नकली बीज बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित किसानों को राहत देने के लिए आगामी 15 जुलाई को मंत्रालय में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने इस संबंध में विधायक रणधीर सावरकर की मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें इस बैठक के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

सावरकर की आक्रामक मांग का हुआ असर। विधायक रणधीर सावरकर ने दोतीन सप्ताह पहले विधानसभा सत्र के दौरान और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर नकली बीज माफियाओं पर कार्रवाई की पुरजोर मांग की थी। इसके बाद कुछ शुरुआती कार्रवाई तो हुई, लेकिन विधायक सावरकर ने इसे नाकाफी बताया था।

किसानों को न्याय दिलाने के लिए सरकार सक्रिय

किसानों को पूरा न्याय दिलाने के लिए हाल ही में अकोला जिलाधिकारी वर्षा मीणा के कक्ष में किसान, कृषि अधिकारी, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और कृषि दवा विक्रेताओं की एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में आए सुझावों और किसानों की भावनाओं को विधायक सावरकर और विधायक हरीश पिंपले ने तुरंत कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाया। नतीजतन, शासन ने बिना वक्त गंवाए 15 जुलाई को उच्च स्तरीय बैठक तय कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल

Akola News: आरक्षण के उपवर्गीकरण पर अकोला में मंथन, आंबेडकर के विचारों पर दिया गया जोर

ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें

कर्जमाफी के फैसले पर शरद पवार ने भी थपथपाई पीठ

विधायक रणधीर सावरकर की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनके अध्ययनशील स्वभाव की चर्चा इन दिनों राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है। सावरकर ने किसानों के हित में जिस कर्जमाफी योजना का खाका सुझाया था, उसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमलीजामा पहनाया। सरकार के इस बड़े फैसले का महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शरदचंद्र पवार ने भी स्वागत किया है।

ये भी पढ़े: नागपुर और देश के टाइगर रिजर्व का कड़वा सच; विस्थापन की कछुआ चाल से कोर एरिया तैयार करने में आ रही बड़ी बाधा

महायुति सरकार किसानों के साथ

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में महायुति सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा। 15 जुलाई को होने वाली बैठक में इस बात पर ठोस रणनीति बनेगी कि पीड़ित किसानों को तुरंत कैसे मदद पहुंचाई जाए और दोषी कंपनियों पर क्या सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

Akola news big step by maharashtra government strict action will be taken against companies selling fake seeds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.