रावेर में देवर से बहन की शादी का बनाया दबाव, मना करने पर धमकाया, 6 पर FIR
रावेर में विवाहिता के साथ उत्पीड़न का मामला, पति और ससुराल वालों पर FIR दर्ज।
Akola Crime: बहन की शादी देवर से न कराने पर एक विवाहिता के साथ उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुक्ताईनगर निवासी पति, सासससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रावेर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। केहराले तह. रावेर की रहने वाली तेजल की शादी वर्ष 2021 में मुक्ताईनगर निवासी अक्षय विजय चौधरी से हुई थी।
शादी के बाद उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वह अपनी बहन की शादी अपने देवर से करवा दे। जब उसने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, तो ससुराल पक्ष द्वारा उसका लगातार उत्पीड़न किया जाने लगा। तेजल की शिकायत के अनुसार, 4 जून 2021 से लेकर 22 जुलाई 2025 तक उसके पति अक्षय चौधरी, ससुर विजय चौधरी, सास सविता चौधरी और देवर गौरव चौधरी ने समयसमय पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया।
आरोप है कि पति अक्षय ने उसे गालियां देकर मारपीट की। वहीं पति, देवर और अन्य रिश्तेदारों ने उसे और उसके पिता को भी गालियां दीं तथा उसका बेटा छीनकर ले गए। पीड़िता को यह भी धमकी दी गई। इस शिकायत के आधार पर रावेर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस हवलदार सुनील वंजारी मामले की जांच कर रहे हैं।
