पुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद

Pune Uruli Kanchan Husband Acid Attack: पुणे के उरुली कांचन में घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति पर पत्नी के गुप्तांग पर एसिड डालने और 15 दिनों तक घर में बंद रखने का आरोप लगा।
Pune Uruli Kanchan Husband Acid Attack News
एसिड अटैक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune Uruli Kanchan Husband Acid Attack News: पुणे जिले के उरुली कांचन इलाके से घरेलू हिंसा और क्रूरता की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर अमानवीय अत्याचार किया।

आरोप है कि उसने पत्नी के गुप्तांग पर एसिड डाल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति पिछले कई दिनों से पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

बेटा ना होने के चलते प्रताड़ित करता था पति

इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति उसे इस बात को लेकर भी प्रताड़ित करता था कि उसे 'दो बेटियां ही हुईं, बेटा नहीं हुआ।' इस कारण वह मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार उसका उत्पीड़न करता था।

कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर एसिड डाल दिया। इस दर्दनाक हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसके शरीर को गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता को 15 दिनों तक घर में बंद रखा

इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को करीब 15 दिनों तक घर में बंद करके रखा। बताया जा रहा है कि 9 मई को जब आरोपी काम पर गया, तब महिला किसी तरह घर से निकलने में सफल हुई और अपने मायके पहुंची, वहां उसने अपने साथ हुई पूरी घटना परिवार वालों को बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com