Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धोबी समाज के SC वर्ग में समावेश की मांग को लेकर न्यायिक लड़ाई तेज

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 05:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: धोबी समाज के अनुसूचित जाति प्रवर्ग में समावेश के प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका के माध्यम से न्यायिक मार्ग से समाधान की दिशा में कदम उठाए जाने पर समाज में आनंद व्यक्त किया गया. इस संदर्भ में आयोजित सहविचार सभा में धोबी समाज पुनर्विलोकन समिति के तत्कालीन अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दशरथ भांडे ने मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से समाज लगातार अनुसूचित जाति प्रवर्ग में समावेश की मांग कर रहा है.

अब समाज ने सामूहिक रूप से सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, यह अत्यंत दिलासादायक और आशाजनक कदम है. महाराष्ट्र में भी मिले सहुलियत अकोला के शासकीय विश्रामगृह में आयोजित इस बैठक में मुख्य याचिकाकर्ता विवेक ठाकरे पुणे, सहयाचिकाकर्ता सुभाष टाले मुर्तिजापुर, उमेश जानोरकर अमरावती और प्रा. के.आर. राऊत उपस्थित थे. डॉ. भांडे ने बताया कि भारत के 13 राज्यों और 5 केंद्रशासित प्रदेशों में धोबी समाज अनुसूचित जाति प्रवर्ग में शामिल है.

महाराष्ट्र में भी समाज को एससी सहूलतें मिल रही थीं, लेकिन 1960 में राज्य की स्वतंत्र निर्मिती के बाद धोबी समाज को गलती से पिछड़ा प्रवर्ग में शामिल कर दिया गया. इस अन्याय को दूर करने के लिए अब सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है. उन्होंने स्मरण कराया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख ने उनके अध्यक्षता में पांच सदस्यीय पुनर्विलोकन समिति गठित की थी. सरकार से की 3 सिफारिशें समिति ने 2002 में शासन को तीन स्पष्ट सिफारिशें प्रस्तुत की थीं.

सम्बंधित ख़बरें

अकोला पंचायत समिति क्षेत्र में जल महोत्सव कार्यक्रम, जल संरक्षण का संदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था का होगा कायाकल्प, राज्य स्तरीय स्वास्थ्य समिति ने नवेगांवबांध पहुंचकर किया निरीक्षण

पालकमंत्री पंकज भोयर के जनता दरबार में उठा तुमसर नगर पालिका के रिक्त पदों का मुद्दा

शादी के सीजन से बाजार में रौनक, गहने-कपड़े और फर्नीचर की खरीदारी बढ़ी

धोबी समाज को अनुसूचित जाति प्रवर्ग में समाविष्ट किया जाए. जब तक सहूलतें लागू नहीं होतीं, तब तक समाज को संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाए. समाज के पुनर्विकास हेतु आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना कर स्वतंत्र निधि उपलब्ध कराया जाए. इसके बाद बार्टी संस्था ने भी समाज के पक्ष में पूरक रिपोर्ट प्रस्तुत किया था. बावजूद इसके राज्य और केंद्र के सामाजिक न्याय विभाग ने इन रिपोर्ट की उपेक्षा की. अब दाखिल याचिका में सभी प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन डॉ. भांडे ने दिया.

Hope for judicial solution to the reservation issue of dhobi community

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 05:24 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.