Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: रिक्शा चालकों पर पंजीयन शुल्क थोपने का संगठनों ने किया विरोध

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 21, 2026 | 06:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: महाराष्ट्र के मुंबई, कोकण, पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा और खानदेश क्षेत्र की ऑटोरिक्शा संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक 15 मार्च 2026 को मुंबई के गिरगांव में आयोजित हुई. इस बैठक में रिक्शा चालकों के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई. संयुक्त कृति समिति महाराष्ट्र ने स्पष्ट किया कि ऑटोरिक्शा चालकों के लिए स्वतंत्र कल्याणकारी मंडल की स्थापना आवश्यक है.

परंतु सरकार ने बिना किसी चर्चा के एकतरफा निर्णय लेते हुए रिक्शा चालकों से मंडल में पंजीयन के लिए 500 रुपये प्रवेश शुल्क और 300 रुपये वार्षिक शुल्क अनिवार्य कर दिया है. इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए संगठनों ने विरोध जताया. बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि कई आरटीओ कार्यालयों में रिक्शा चालकों पर जबरदस्ती पंजीयन का दबाव बनाया जा रहा है.

पंजीयन न करने पर परमिट नूतनीकरण और पासिंग जैसी सेवाएँ रोकने की धमकी दी जा रही है. इसे गैरकानूनी करार देते हुए बैठक में तीव्र निषेध व्यक्त किया गया. संगठनों ने सरकार की दुटप्पी नीति की भी आलोचना की. सरकार ने ऑटोरिक्शा लाइसेंस वितरण पर स्थगिती लगाई है, लेकिन इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा और ईरिक्शा पर कोई रोक नहीं लगाई गई है.

सम्बंधित ख़बरें

मैंग्रोव बचाओ या दिखावा? निरीक्षण में नदारद समिति, शिकायतों पर उठे गंभीर सवाल

22 मार्च : विश्व जल दिवस विशेष, आज भी सिर पर मटका रख मिलों दूर से पानी लाने का संघर्ष !

नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण नीति को मंजूरी, 2035 तक 100 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य

अकोला: डाबकी रोड हत्याकांड का 6 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस ने कराया ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं रिक्शा चालकों से 500 रुपये प्रवेश शुल्क और 300 रुपये वार्षिक शुल्क लेने का निर्णय तुरंत रद्द किया जाए. आरटीओ कार्यालयों में जबरदस्ती की जा रही पंजीयन प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए. इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा और ईरिक्शा की पंजीयन पर भी स्थगिती लगाई जाए. इन मांगों का निवेदन 23 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले के आरटीओ कार्यालय में संयुक्त कृति समिति महाराष्ट्र की संलग्न संगठनों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

Government should not charge any fee from rickshaw pullers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.