Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेटल फर्निचर की पूर्ति करता है जर्मनी, वांजल कंपनी के वरिष्ठ संचालक एन्ड्रिज डिर ने दी जानकारी

Metal Furniture : संसार में जर्मनी एक ऐसा देश है जहां से मेटल फर्निचर की पूर्ति पूरे संसार में की जाती है। यह जानकारी जर्मनी से अकोला आए वांजल इंटरनेशनल कंपनी के वरिष्ठ संचालक एन्ड्रिज डिर ने दी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 06, 2025 | 09:04 PM

मेटल फर्निचर की पूर्ति करता है जर्मनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: संसार में जर्मनी एक ऐसा देश है जहां से मेटल फर्निचर की पूर्ति पूरे संसार में की जाती है। यह जानकारी जर्मनी से अकोला आए वांजल इंटरनेशनल कंपनी के वरिष्ठ संचालक एन्ड्रिज डिर ने दी। पूछने पर उन्होंने बताया कि, वांजल इंटरनेशनल कंपनी मेटल फर्निचर बनाती है। इस तरह यह कंपनी पूरे संसार में मेटल के फर्निचर की पूर्ति करती है। भारत के सभी बड़े बड़े शॉपिंग मॉल जिसमें डिमार्ट, जी बाजार आदि का समावेश है। सभी जगह इसी कंपनी द्वारा बनाया गया मेटल फर्निचर देखा जा सकता है।

इसी तरह संसार के कई विमानतलों पर इसी कंपनी की बनाई गई ट्राली देखी जा सकती है। पूछने पर उन्होंने बताया कि कंपनी को करीब 85 वर्ष हो चुके हैं और पिछले कुछ वर्षों से कंपनी मेटल और वुड के फर्निचर का निर्माण करती है। इसके पहले कंपनी द्वारा ट्रालियों का निर्माण किया जाता था। कंपनी द्वारा बनाई गई ट्रालियां काफी मजबूत रहती हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, कंपनी अब तक 7 करोड़ ट्रालियों का निर्माण कर चुकी हैं।

11 हजार करोड़ का टर्न ओवर

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि, वांजल इंटरनेशनल कंपनी का टर्न ओवर करीब 11 हजार करोड़ का है। मेटल के फर्निचर में कुछ उपयोग लकड़ी का भी किया जाता है। उन्होंने पूछने पर बताया कि, संसार के कई देशों में कंपनी मेटल का फर्निचर पुराती है। अन्य देशों के साथ साथ भारत के कई शहरों में कंपनी द्वारा भेजे गए मेटल फर्निचर का उपयोग किया गया है। इस तरह भारत में भी जर्मनी में निर्माण किए गए मेटल फर्निचर को काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पूरी होंगी किसान सभा की स्वीकृत मांगें, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा वादा, मोर्चा वापसी पर होगा फैसला

अंबड थाना क्षेत्र में उपद्रवी गिरोह का तांडव, वाहनों में तोड़फोड़, सिडको में कानून को चुनौती

उच्चशिक्षित विवाहिता को जहर पिला कर जान लेने की कोशिश, पीड़िता आईसीयू में भर्ती

मेट्रो-9 के नीचे बना फ्लाईओवर है या ट्रैफिक ट्रैप? भूलभुलैया’ बनती सड़क और डिज़ाइन पर गंभीर सवाल

उन्होंने बताया कि, कंपनी द्वारा निर्माण किया गया फर्निचर पूरी तरह से फोल्डिंग रहता है। यदि इसका कोई हिस्सा खराब हो जाता है तो उसे तुरंत बदला जा सकता है। देश में कई लोग अनेक वर्षों से कंपनी द्वारा बनाया गया मेटल का फर्निचर और ट्राली का उपयोग कर रहे हैं। यह जानकारी भी उन्होंने दी।

ये भी पढ़े: धारणी हत्या मामले में एक गिरफ्तार, 3 टीमें अन्य आरोपियों की कर रही तलाश

निरीक्षण के लिए अकोला आए

वांजल इंटर नेशनल कंपनी के वरिष्ठ संचालक एन्ड्रिज डिर ने बताया कि, शहर में हाल ही में निर्माण किए गए जी बाजार में कंपनी द्वारा ही मेटल फर्निचर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि वे उसी प्रकल्प को देखने और निरीक्षण करने के लिए अकोला आए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कंपनी के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उनके साथ वांजल कंपनी के संचालक संदीप पवार, वांजल कंपनी के सेल्स प्रमुख भूषण देशपांडे, जी बाजार के संचालक गुलशन कृपलानी इसी तरह वीरभान कृपलानी, चार्टड अकाउंटेट नवीन कृपलानी प्रमुखता से उपस्थित थे।

Germany supplies metal furniture worldwide informed andreas dirr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 09:04 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Germany
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.