कुंभारी में विज्ञान और नवाचार केंद्र की स्थापना, राज्य का 7वां अत्याधुनिक केंद्र
कुंभारी में विज्ञान और नवाचार केंद्र की स्थापना की जा रही है, जो विदर्भ का दूसरा और महाराष्ट्र का सातवां अत्याधुनिक केंद्र होगा। यह केंद्र छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और नवाचार के अवसर प्रदान करेगा।
Akola News: अकोला एज्युकेशन सोसायटी की ओर से ज्युबिली इंग्लिश हाईस्कूल, सीबीएसई कुंभारी में राजीव गांधी साइंस एंड टेक्नोलॉजी कमीशन, मुंबई की मान्यता से विज्ञान और नवाचार गतिविधि केंद्र सायन्स एंड इनोवेशन एक्टिविटी सेंटर शुरू किया जा रहा है. यह विदर्भ का दूसरा और महाराष्ट्र का सातवां अत्याधुनिक केंद्र होगा.
ऐसी जानकारी शुक्रवार को संस्था की ओर से आयोजित पत्र परिषद में दी गई. इस केंद्र का भूमिपूजन 29 अप्रैल को सुबह 9 बजे ज्युबिली इंग्लिश हाईस्कूल, सीबीएसई कुंभारी में होगा. भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक और पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोडकर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. निर्लेप ग्रुप संभाजी नगर के चेयरमैन श्रीराम भोगले, संचालक मुकुंद भोगले के साथ पालकमंत्री आकाश फुंडकर, सांसद अनुप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर, विधायक वसंत खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे.
अकोला एज्युकेशन सोसायटी सौ वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय है, जो अंतिम छोर के छात्रों तक शिक्षा पहुंचाती है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है. इस केंद्र से छात्रों में प्रयोगशीलता, अनुसंधान भावना, नवाचार, तकनीकी कौशल और उद्योगों से जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा.
सम्बंधित ख़बरें
विरोधी पक्षनेता और पार्षदों के खिलाफ शिकायत, मामला मनपा में कक्ष का ताला तोड़ने का
मंगेश जोशी महाराष्ट्र राज्य पर्यटन निदेशालय के निदेशक नियुक्त, किया पदभार ग्रहण
सोयाबीन दर पहुँचे 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक, फिर से दरों में वृद्धि शुरू
अकोला में भीषण गर्मी का कहर; 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कें सूनी, हीटवेव का अलर्ट जारी
छात्रों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव
आधुनिक प्रयोगशालाएं बनेंगी, जो छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देंगी. केंद्र का मुख्य लक्ष्य सैद्धांतिक शिक्षा से आगे बढ़कर कौशल आधारित, नवोन्मेषी शिक्षा प्रदान करना है. उद्योगों से समन्वय कर छात्रों को व्यावहारिक अवसर उपलब्ध कराना होगा.
सोसायटी ने हमेशा आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बदलाव किए हैं, और सभी छात्र पालकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है. पत्र परिषद में अध्यक्ष एड. राजेश्वर देशपांडे, सचिव शार्दूल दिगंबर, संस्था के पदाधिकारी जीतेंद्र पातुरकर, विनोद देव, पूर्व प्राचार्य विजय नानोटी, हाईस्कूल की प्राचार्या रमा सरप आदि उपस्थित थे.
