8 साल बाद मनपा चुनाव, Pimpri Chinchwad में 15 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे

Maharashtra Local Body Election: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा चुनाव दिसंबर तक होने की संभावना है। प्रशासन ने 15 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति और 2,100 मतदान केंद्रों की तैयारी शुरू कर दी है।
PCMC Fake Subsidiary Notice Scam Payment Controversy
पिपरी-चिंचवड मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Local Body Election: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के सार्वजनिक चुनाव के करीच आने के साथ ही चुनाव विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। दिसंबर के अंत तक चुनाव होने की संभावना को देखते हुए आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है।

चुनाव को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए 15 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए मनपा के कर्मचारी, शिक्षक, राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी तथा अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं लिए जाने की संभावना है। चुनाव केंद्रों और कई विभागीय सेल्स के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था की प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू कर दी है।

करीब 8 साल बाद होगा चुनाव

वर्ष 2017 में हुए चुनाव के 8 साल बाद मनपा का चुनाव होने जा रहा है, इसलिए पूर्व नगरसेवक और नए इच्छुक उम्मीदवार जोरदार तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की फौज जरुरी है, चुनाव के लिए अंतिम प्रभाग रचना (वार्ड संरचना) तय हो चुकी है। अब विस निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदाता सूची विभाजन का काम जारी है। इसके बाद मतदाता सूची पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। सुनवाई के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव की घोषणा के बाद कई कामकाज के लिए क्लास 1 से क्लास 4 के अधिकारी-कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। फिलहाल मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग में 301 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं जबकि आगे और 15 हजार कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।

11 उपजिलाधिकारी नियुक्त किए जाएगे

चुनाव निर्णय अधिकारी कार्यालय के लिए 11 उपजिलाधिकारी (उपजिला अधिकारी) नियुक्त किए जाएंगे, प्रत्येक निर्णय अधिकारी के अधीन मनपा के तीन प्रभाग होंगे, एक कार्यालय में 25 से 30 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में मनपा के अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

वोटिंग के लिए 2,100 मतदान केंद्र होंगे

चुनाव के लिए कुल 2,100 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र प्रमुख और चार कर्मचारी होंगे, साथ ही सुरक्षा के लिए एक क्लास 4 कर्मचारी नानी केवल मतदान केंद्रों पर ही लगभग 12,600 कर्मचारी तैनात रहेंगे, इसके अलावा 20% अतिरिक्त स्टाफ रिजर्व रखा जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 15 हजार अधिकारी और कर्मचारी चुनाव के लिए काम करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com