

Akola Businessman Robbery: अकोला शहर के नया जीन, मोहता मिल रोड क्षेत्र में सोमवार तड़के एक डकैती की घटना से अकोला दहल गया। गुप्ता फ्लॉवर ऑइल इंडस्ट्रीज के मालिक विजय गुप्ता को हाथ-पाँव बाँधकर कमरे में बंद कर दिया गया और डकैतों ने तिजोरी तोड़कर लगभग 4 लाख नकद तथा 40-50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विजय गुप्ता सुबह लगभग साढ़े छह बजे कार्यालय पहुंचे थे। तभी यह घटना घटी। प्राथमिक जाँच में संदेह जताया गया है कि उनके प्रतिष्ठान में पिछले चार-पाँच वर्षों से काम कर रहे एक व्यक्ति का इस डकैती में हाथ हो सकता है। बताया गया है कि वह हाल ही में एक नए साथी को साथ लाता था। पुलिस को शक है कि डकैती से पहले घर और कार्यालय की रेकी की गई थी।
डकैतों ने गुप्ता परिवार से लगभग ढाई लाख रुपये और उनकी पत्नी से डेढ़ लाख रुपये नकद लूटे। इसके अलावा 40 से 50 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी चोरी किए गए। पुलिस की टीमें रवाना घटना की जानकारी मिलते ही रामदासपेठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
उपलब्ध सबूतों, पीड़ितों से मिली जानकारी और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर जाँच शुरू की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं।
अकोला शहर के नया जीन, मोहता मिल रोड क्षेत्र में घटना की जानकारी मिलते ही रामदासपेठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उपलब्ध सबूतों, पीड़ितों से मिली जानकारी और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर जाँच शुरू की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं।
डकैती की शैली देखकर पुलिस को संदेह है कि आरोपियों को घर और कार्यालय की पूरी जानकारी थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की संलिप्तता ही सकती है। पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि यह पूर्वनियोजित षड्यंत्र था या नहीं।
जल्द ही आएंगे परिणाम मामले में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है और सभी पहलुओं से जाँच की जा रही है। जल्दी ही सकारात्मक परिणाम आएगे, जल्द ही आरोपियों की खोज कर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
- शिरीष खंडारे, रामदासपेठ पुलिस स्टेशन,