Akola News: अथर्व बाहेती बाल वैज्ञानिक एवं रजत पदक से सम्मानित
अकोला के कोठारी कान्वेंट के छात्र अथर्व बाहेती ने ग्रेटर बॉम्बे साइंस टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. होमी भाभा बाल वैज्ञानिक स्पर्धा में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती।
Akola News: ग्रेटर बॉम्बे साइंस टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ख्याति प्राप्त डॉ. होमी भाभा बाल वैज्ञानिक स्पर्धा एवं साइंस टैलेंट सर्च स्पर्धा में अकोला के कोठारी कान्वेंट के नौवीं कक्षा के छात्र अथर्व बाहेती को बाल वैज्ञानिक एवं रजत पदक से मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा छठी एवं नौवीं के छात्रों के लिए डॉ. होमी भाभा बाल वैज्ञानिक स्पर्धा होती है और चार चरणों में होने वाली इस स्पर्धा में कुल 1 लाख 4 हज़ार 85 छात्र शामिल हुए। इसमें एमसीक्यू परीक्षा, प्रात्यक्षिक परीक्षा, शोध प्रबंध तथा साक्षात्कार ऐसी चार चरणों में होती है।
अत्यंत कठिन समझे जाने वाली इस प्रतियोगिता में अथर्व ने उच्चतम सफलता प्राप्त कर नगद पुरस्कार के साथ रजत पदक एवं बाल वैज्ञानिक नामांकन से मुंबई की पोलार वीमेन ऑफ़ इंडिया पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मधुबाला चिंचालकर के हाथों तथा डॉ. अशोक नागरकर एवं अन्य विद्वानो के उपस्थिति में नवाजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
अथर्व ने अभी तक पिछले 8 वर्षों में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में उच्चतम सफलता हासिल कर कई स्वर्ण पदक तथा अन्य पुरस्कार प्राप्त किए है।
अथर्व अकोला जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण बाहेती एवं तारा बाहेती के पौत्र है। उसका सर्वत्र अभिनंदन हो रहा है।
