निजी पलों की रिकॉर्डिंग, बेडरूम में हिडन कैमरा लगाकर महिला से ब्लैकमेलिंग, अकोला में मचा हडकंप

Akola Hidden Camera Case: अकोला में महिला के बेडरूम में गुप्त कैमरा लगाकर निजी पलों की रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेलिंग का आरोप सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
akola woman secret camera bedroom blackmail case
अकोला ब्लैकमेलिंग मामलाएआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Akola Woman Blackmailing Case: विवाहित महिला के बेडरूम में कथित तौर पर गुप्त कैमरा लगाकर उसके निजी पलों की रिकॉर्डिंग करने और उसके आधार पर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, चाकू की धमकी देकर महिला और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार यौन शोषण करने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है। इस मामले में पुराना शहर पुलिस ने मोतीऊर रहमान शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना स्थल सिटी कोतवाली पुलिस थाने की सीमा में आने के कारण पुराना शहर पुलिस ने शून्य क्रमांक से दर्ज मामला आगे की जांच के लिए सिटी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में संबंधित महिला अपने परिवार के साथ लोहिया कंपाउंड क्षेत्र में रहती थी। इसी दौरान आरोपी की महिला के देवर से पहचान हुई और उसका परिवार के घर आना-जाना बढ़ गया। बाद में आरोपी और महिला के बीच फोन तथा व्हॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क शुरू हुआ। महिला का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पति और बेटे को जान से मारने के साथ ही बेटे के अपहरण की धमकी देकर आरोपी ने बार-बार उसका यौन शोषण किया।

akola woman secret camera bedroom blackmail case
आखिरकार सुलझा पालकमंत्री पद का विवाद, गिरीश महाजन नासिक तो भरत गोगावले रायगढ़ के पालकमंत्री निश्चित

निजी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने का आरोप

शिकायत में कुछ मौकों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है। महिला परिवार के साथ गीता नगर क्षेत्र स्थित नए फ्लैट में रहने चली गई थी। इस फ्लैट में फर्नीचर का काम आरोपी ने किया था। इसलिए उसे घर की बनावट और बेडरूम की जानकारी थी। शिकायत में महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी ने इसी जानकारी का फायदा उठाकर बेडरूम में पीओपी के अंदर कथित रूप से गुप्त कैमरा लगाया था। निजी पलों की रिकॉर्डिंग किए जाने की बात कहकर आरोपी द्वारा महिला को ब्लैकमेल किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस पूरे घटनाक्रम के कारण महिला भयभीत थी, ऐसा शिकायत में कहा गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब कथित गुप्त कैमरे सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com