अकोला: डोंगरगांव में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान शुरू, 2004 के रिकॉर्ड के आधार पर जोड़े जा रहे नए नाम
डोंगरगांव में मतदाता सूची की खामियों को दूर करने के लिए शुद्धिकरण अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों से नाम जांचने की अपील।
Akola Voter List News: डोंगरगांव में मतदाता सूची की खामियों को दूर करने के लिए विशेष जोड़ना व शुद्धिकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर सूची में अपना नाम जांच लें, ताकि मतदान के अधिकार पर कोई असर न पड़े।
अभियान के तहत नवविवाहित महिलाएं, विवाह के बाद बाहर गई बेटियां और नए युवा मतदाताओं के नाम उनके पिता की वर्ष 2004 की मतदाता सूची के आधार पर जोड़े जा रहे हैं। यदि पिता का नाम 2004 की सूची में दर्ज नहीं है, तो संबंधित पंजीयन अवैध ठहरने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
भाग क्रमांक 268 के लिए पंजीयन अधिकारी बिडकर और भाग क्रमांक 269 के लिए क्षीरसागर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
अभियान की समीक्षा बैठक में सरपंच पति योगेश नागापुरे, उपसरपंच किशोर काकडे, पुलिस पाटिल राजेश वाघाडे और मुख्याध्यापक केशव गावंडे को विस्तृत जानकारी दी गई।
दोनों मतदान केंद्रों पर करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
प्रशासन ने विशेष रूप से नवविवाहित महिलाओं और युवा मतदाताओं को समय रहते सूची की जांच कराने की सलाह दी है, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कैप्शन: अकोला – डोंगरगांव में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान की समीक्षा बैठक।
