अकोला में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई
Akola MPDA Act Action: गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को जिलाधिकारी के आदेश पर MPDA Act के तहत एक वर्ष के लिए जिला कारागृह में स्थानबद्ध किया गया।
Akola News: अकोला शहर के झीराबावडी, सिंधी कैंप, खदान क्षेत्र में रहने वाला कुख्यात अपराधी करीम खान उर्फ बबलु अन्वर खान 29 तथा गाडगे नगर क्षेत्र का निवासी शेख कासम उर्फ गुड्या शेख कबीर 29 को एक वर्ष के लिए अकोला जिला कारागृह में स्थानबद्ध किया गया है. दोनों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखना, अंमली पदार्थों की बिक्री, अश्लील कृत्य, शांतिभंग, लैंगिक उत्पीड़न, घर में घुसकर हमला, तड़ीपारी आदेश का उल्लंघन आदि शामिल हैं.
इन दोनों पर पूर्व में कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ. उनकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने प्रस्ताव जिलाधिकारी वर्षा मीणा को भेजा.
जिलाधिकारी ने सभी कानूनी पहलुओं की जांच कर तथा स्वतंत्र स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर दोनों को धोकादायक व्यक्ति घोषित किया और दोनों को एक वर्ष के लिए स्थानबद्ध करने का आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार दोनों को उसी दिन जिला कारागृह में स्थानबद्ध किया गया. कैप्शन अकोला. गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस कर्मी. फोटो फाइल नेम 14 अरुण फोटो 62 समाचार अरुण कुमार वालोकार द्वारा
