अकोला में ढाई महीने से एसटी पार्सल सेवा बंद, व्यापारी और नागरिक परेशान, 7 कर्मचारियों का वेतन भी अटका

ST Parcel Service Closed : अकोला में एसटी की पार्सल सेवा पिछले ढाई महीने से बंद है। 19 जुलाई से सेवा ठप होने के कारण व्यापारी, नागरिक और अस्पताल प्रभावित हैं। लोगों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
akola st parcel service closed business medical supply
अकोला एसटी पार्सल सेवा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola ST Parcel Service: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) की पार्सल सेवा पिछले अढ़ाई माह से बंद होने के कारण व्यापारी, उद्यमी और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी कंपनी का ठेका रद्द होने के बाद 19 जुलाई से सेवा बंद है।

इसका असर अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति पर भी पड़ा है, जिससे मरीजों के परिजनों को अतिरिक्त खर्च कर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। एसटी महामंडल ने पार्सल पहुंचाने का ठेका 3 वर्षों के लिए एक निजी कंपनी को दिया था।

निजी कुरियर के भरोसे व्यापारी और नागरिक

कंपनी ने राज्यभर के विभिन्न एसटी डिपो में कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। अकोला डिपो क्रमांक 2 में भी 7 कर्मचारी कार्यरत हैं। पार्सल सेवा बंद ई होने के बाद इन कर्मचारियों का वेतन अटक नं गया है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। एसटी के प्रत्येक डिपो में पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध थी। वजन के अनुसार शुल्क लेकर विभिन्न वस्तुएं एक ने स्थान से दूसरे स्थान तक भेजी जाती थीं। 5 अन्य कुरियर सेवाओं की तुलना में एसटी की पार्सल सेवा तेज और अपेक्षाकृत सस्ती होने से व्यापारी तथा आम नागरिक इसका बड़े पैमाने पर उपयोग करते थे।

akola st parcel service closed business medical supply
Nashik Kumbh: तीन अमृत स्नान के अलावा 50 से ज्यादा स्नान पर्व की तिथियां घोषित, भीड़ प्रबंधन की भी तैयारी

चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति भी प्रभावित

व्यापारी और उद्यमी रोजमर्रा के कारोबार के लिए भोजन के डिब्बे, दूध, सब्जियां और अन्य व्यावसायिक सामग्री एसटी के माध्यम से भेजते थे। सेवा बंद होने से इन सभी को वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अस्पतालों में ऑपरेशन और विभिन्न उपचारों के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री भी एसटी पार्सल सेवा के माध्यम से भेजी जाती थी। सेवा बंद होने से इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है। मरीजों के परिजनों को अब निजी वाहनों, निजी कुरियर या अन्य साधनों से सामग्री पहुंचानी पड़ रही है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।