अकोला में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, 53 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
Akola News: अकोला जिले में 10वीं के 26,353 और 12वीं के 26,887 छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा। नकल रोकने के लिए 9 उड़न दस्ते और बैठे दल सक्रिय। 4 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी अंतिम नियोजन बैठक।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Akola Board Exam 2026 News: राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवी (कक्षा 10वीं) और बारहवीं (कक्षा 12वीं) की परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बारहवीं की परीक्षा 10 फरवरी से तथा दसवी की परीक्षा 20 फरवरी से प्रारंभहोगी। इस वर्ष जिले में दसवी के 26,353 तथा बारहवीं के 26,887 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने संपूर्ण व्यवस्था कर ली है। दसवी और बारहवीं की परीक्षाओं को विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन परीक्षाओं के अंकों के आधार पर आगे की शिक्षा और प्रवेश की अनेक संभावनाएं तय होती हैं। इसी कारण विद्यार्थी पूरी गंभीरता से तैयारी में जुटे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम ही कई संस्थानों में प्रवेश के लिए निर्णायक साबित होते हैं।
परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था
अकोला जिले में दसवी परीक्षा के लिए कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 21 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। दसवी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 26,353 है। परीक्षा को नकलमुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। बारहवीं परीक्षा के लिए जिले में 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 22 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। बारहवीं परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 26,887 है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष पथक नियुक्त किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट
| विवरण | 10वीं (SSC) | 12वीं (HSC) |
| परीक्षा शुरू होने की तिथि | 20 फरवरी 2026 | 10 फरवरी 2026 |
| कुल छात्र संख्या | 26,353 | 26,887 |
| कुल परीक्षा केंद्र | 118 | 87 |
| संवेदनशील केंद्र | 21 | 22 |
यह भी पढ़ें:- अमरावती मनपा चुनाव: महापौर-उपमहापौर के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी; 6 फरवरी को होगा फैसला
उड़न दस्ता और निगरानी
फरवरी माह में होने वाली परीक्षाओं को नकलमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु शिक्षा विभाग ने 9 उड़न दस्तों की नियुक्ति की है। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बैठे दलों की भी नियुक्ति की जाएगी।
इन दलों का कार्य परीक्षा केंद्रों पर अचानक निरीक्षण करना और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना होगा। परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो गया है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और नकलमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे।
4 को होगी अंतिम बैठक
अकोला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला दक्षता समिति की बैठक 4 फरवरी को आयोजित होगी। इस बैठक में परीक्षा संबंधी संपूर्ण नियोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा। शिक्षा विभाग अधिकारी डा.अरविंद मोहरे ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
