अकोला: पद्मभूषण अनिल काकोडकर ने किया विज्ञान व इनोवेशन सेंटर का भूमिपूजन; कहा- विज्ञान को बनाएं जन मुहिम
Akola News: अकोला में विदर्भ के दूसरे विज्ञान और इनोवेशन सेंटर का भूमिपूजन डॉ. अनिल काकोडकर द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
डॉ. अनिल काकोडकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akola Science Center News: अकोला में प्रत्येक कार्य का ज्ञान होना, उसका उद्देश्य समझना और उसके लिए समर्पण आवश्यक है। ज्ञान, जागरूकता और जुनून इन तीन सूत्रों से ही विकास संभव है। इसी दृष्टिकोण से विज्ञान और इनोवेशन नवाचार केंद्र नए प्रकल्पों और नवाचारों इनोवेशन को साकार करने में सहायक होगा,
ऐसे विचार भारतीय अणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं अणु वैज्ञानिक, पद्मभूषण डॉ. अनिल काकोडकर ने प्रकट किए। अकोला एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित जुबिली इंग्लिश हाईस्कूल, कुंभारी में विज्ञान और इनोवेशन एक्टिविटी सेंटर का भूमिपूजन मंगलवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह केंद्र राजीव गांधी साइंस एंड टेक्नोलॉजी कमीशन, मुंबई की मान्यता से स्थापित किया जा रहा है। यह विदर्भ का दूसरा और राज्य का सातवां केंद्र होगा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में निर्लेप ग्रुप संभाजी नगर के चेयरमैन राम भोगले, डॉ. अरुण सप्रे, सांसद अनूप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर, विधायक वसंत खंडेलवाल, सोसायटी के सचिव शार्दुल दिगंबर, प्राचार्य रमा सरप सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल केदारेश्वर मंदिर विवाद: पुजारी रूपा गिरी को कोर्ट से बड़ी राहत, नगर परिषद के अतिक्रमण नोटिस पर लगा स्टे
यवतमाल में विधायक के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, पानी की किल्लत और किसानों की बेहाली से बढ़ा बवाल
भंडारा: भीषण गर्मी से एक घंटे में जला नया ट्रांसफार्मर; फसलें सूखती देख किसानों का फूटा गुस्सा, विभाग पर सवाल
महाराष्ट्र में हीटवेव का कहर जारी! लातूर में लू ने ली किसान की जान, जिले में अब तक 4 मौतें
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष एड. राजेश्वर देशपांडे ने की। विज्ञान को जन मुहिम बनाने का आवाहन डॉ. काकोडकर ने कहा कि किसी भी नवाचार में मौलिकता होती है। जिस उद्देश्य के लिए विचार विकसित किए गए हैं, उससे समाज को वास्तविक लाभ होना चाहिए और लोग उसे स्वीकार करें, तभी वह सच्चा नवाचार कहलाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नई अवधारणाओं पर चर्चा होनी चाहिए, बाजार में उनकी स्वीकार्यता बने और बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़े। असफलताओं से निराश न होकर नई आशाओं और विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए विज्ञान को जन मुहिम बनाने का आवाहन किया।
अन्य मान्यवरों का मार्गदर्शन उद्योगपति राम भोगले ने कहा कि शिक्षा का उपयोग समाज जागृति के लिए होना चाहिए और इस केंद्र से नई वैज्ञानिक पीढ़ी तैयार होगी। विधायक रणधीर सावरकर ने कहा कि जिले में वैज्ञानिक वातावरण पहले से अच्छा है और इस केंद्र से वैज्ञानिक व्याप्ति और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:- अकोला में संतों की संगति से जीवन कृतार्थ होता है; बेलखेड़ में हभप वर्षा काले का कीर्तन संपन्न
शिक्षिका मीनल सोमण ने इस उपक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। संचालन योगीनी दिपके, श्रेया राठोड तथा मनीष नाईक तथा आभार प्राचार्य रमा सरप ने किया।
इस अवसर पर रामप्रकाश मिश्रा, पूर्व प्राचार्य विजय नानोटी, नंदकिशोर देशपांडे, शांतनू जोशी, डॉ. गजानन नारे, डॉ. अभय पाटिल, रमाकांत खेतान, प्रा. किशोर बुटोले, दीपक मायी, नगरसेवक सुनील ईन्नाणी, नीलेश देव, गोपाल खंडेलवाल, काजल राजवैद्य, शिवप्रकाश रुहाटिया, स्वानंद कोंडोलीकर, विजय पनपालिया, एड. हेमंत मोहता, मधुर खंडेलवाल के साथ विद्यार्थी, पालक व व्यापार, उद्योग, शिक्षण, सेवा क्षेत्र के मान्यवर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
