Akola Sant Govindbuwa Taklikar News: अकोला संतपरंपरा के महान संत श्री गोविंदबुवा टाकलीकर महाराज की पुण्यतिथि और श्री खोलेश्वर यात्रा महोत्सव का आयोजन 3 और 4 अप्रैल 2026 को अत्यंत भव्य और भक्तिभावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
दो दिवसीय इस धार्मिक उत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर संतपरंपरा की स्मृतियों को प्रकाशमान किया। श्री गोविंदबुवा टाकलीकर महाराज पुण्यतिथि समारोह और श्री खोलेश्वर यात्रा महोत्सव अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद और कीर्तन का लाभ लेकर संतपरंपर की स्मृतियों को प्रकाशमान किया। यह जानकारी अनूप पाठक ने दी है।
गजानन महाराज के समकालीन संत गोविंदबुवा टाकलीकर महाराज का जन्म लगभग 1800 ई. में हुआ था और 1888 में उनका देहावसान हुआ। उन्हें एकनाथ महाराज का अवतार माना जाता है। उनकी समाधि बार्शीटाकली के खोलेश्वर मंदिर परिसर में स्थित है। इस वर्ष उनकी पुण्यतिथि का 139वां वर्ष श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 3 अप्रैल को समाधि स्थल पर पूजन और ह.भ.प. श्री अनिरुद्ध गोपालकृष्ण क्षीरसागर महाराज का कीर्तन आयोजित किया गया। शाम को दहीहंडी और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहाने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधायक हरीश पिंपले भेंट देकर कीर्तन का लाभ लिया।
4 अप्रैल को सुबह पालकी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
इस समारोह का आयोजन खोलेश्वर संस्थान विश्वस्त मंडल और ग्रामस्थों के सहयोग से किया गया। अध्यक्ष श्रीराम येलवणकार, उपाध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, शेषराव राजुरकर, चंद्रकांत वाटमारे, आकाश धात्रक, प्रशांत देशमुख, अशोक म्हस्के, प्रफुलचंद्र माणिकराव सहित अनेक पदाधिकारी और ग्रामस्थों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
दो दिनों तक बार्शीटाकली में भक्तिभाव का वातावरण निर्माण हुआ। कीर्तन, प्रवचन, पालकी शोभा यात्रा और महाप्रसाद से संपूर्ण परिसर भक्तिमय हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक उत्सव समाज में श्रद्धा, भक्ति और एकात्मता की भावना को मजबूत करते हैं।
कैप्शन अकोला. पुण्यतिथि समारोह.
फोटो फाइल नेम 04 कपिल फोटो 13