अकोला में 36 लाख बिजली बिल चुकाने से टला जलसंकट; 148 गांवों को राहत, पर 15 दिन में एक बार पानी
अकोला में जलापूर्ति योजना का संकट टल गया है, 36 लाख का बिजली बिल चुकाने से नागरिकों को राहत मिली है।
Akola Water Crisis News: अकोला क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना का लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया होने से जलापूर्ति संकट गहराया था। सूत्रों के अनुसार, 84 और 64 गांवों की योजना का 36 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने चुका दिया है। इससे प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को फिलहाल राहत मिली है।
कुछ दिन पहले महावितरण ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी और विभाग को बारबार पत्र, स्मरणपत्र और मोबाइल संदेशों के माध्यम से भुगतान करने का आग्रह किया था। अपेक्षित प्रतिक्रिया न मिलने पर बिजली खंडित करने के निर्देश भी दिए गए थे। अंततः ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने भुगतान कर दिया, जिससे जलसंकट टल गया।
15 दिन में एक बार जलापूर्ति84 और 64 गांवों की योजना अंतर्गत सांगलूद, निंभोरा, कासली, सांगवी, आगर, उगवा आदि गांवों में वर्षभर 15 दिन के अंतराल पर ही पानी की आपूर्ति होती है। इससे ग्रामीण परेशान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में कर क्यों भरें। गर्मी के मौसम में अनियमित जलापूर्ति से नागरिकों की चिंता और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
NEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश
मुंबई में छात्र आंदोलन पर पुलिस की डिजिटल निगरानी, WhatsApp Live Location और नोटिस से बढ़ी सख्ती
कल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
इस संदर्भ में जिला परिषद, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता अतुल सालुंके ने बताया नागरिकों को होने वाली जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए बाकाया राशि का भुगतान किया गया है। इस कदम से फिलहाल संकट टल गया है, लेकिन नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
