अकोला रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़,1 किलो 887 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Akola News: अकोला रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 6 पर लोहमार्ग पुलिस की छापेमारी में युवक गिरफ्तार, 1.887 किलो गांजा बरामद, चंद्रपुर ले जा रहा था, एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है
- Written By: रूपम सिंह
अकोला लोहमार्ग पुलिस रेलवे स्टेशन(सोर्सः नवभारत)
Akola Ganja Smuggling News: अकोला शहर से रेलमार्ग द्वारा गांजे की तस्करी की जा रही थी। इस पर अकोला लोहमार्ग पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 887 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28,305 रुपये बताई गई है।
जीआरपी टीम की बड़ी कार्रवाई
अकोला लोहमार्ग पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक अर्चना गाढवे को रेलवे स्टेशन परिसर में मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर निगरानी शुरू की।
इसी दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर नायगांव के संजय नगर निवासी गणेश आंभोरे (25) संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दिया। उसके पास मौजूद बंडल की जांच की गई, जिसमें गांजा पाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी यह गांजा खेप चंद्रपुर ले जाने की तैयारी में था।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: आरमोरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.20 लाख का माल जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एकल महिला नीति बनाने की तैयारी, 25 जून तक मांगे गए सुझाव, जनता से सहयोग की अपील
संभाजीनगर में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई: सालभर में 2372 केस दर्ज, 4.83 करोड़ का माल जब्त, 41 भट्टियां ध्वस्त
संभाजीनगर में केंद्र की ‘स्माइल’ योजना से बदलेगी 200 भिखारियों की जिंदगी, पुनर्वास के लिए मिले 48.70 लाख रुपये
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे,उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांडुरंग सोनवणे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अर्चना गाढवे, सपुनि प्रदीप डोलारे, पुउपनि देवराम ढगे, सतीशसिंह चव्हाण, विलास पवार, दीपक वाटाणे, इरफान पठान, विजय शेगांवकर, कपिल गवई, विजय जगणित और कुणाल साखरे की टीम ने की है।
